जिम्मेदारियों का निर्वहन करें शिक्षक- बीईओ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) पयागपुर -एआरपी व शिक्षक संकुल की मासिक समीक्षा बैठक को संबोधित करते खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र नाथ द्विवेदी ने कहा कि सभी प्रभारी प्रधानाध्यापक यू डायस छात्र प्रोफाइल का कार्य जल्दी से जल्दी पूरा करें ।जिससे पूरे विकास क्षेत्र की सूचना उच्च स्तर पर भेजी जा सके साथ ही साथ सभी अभिभावकों के खाते आधार से लिंक कर दिया जाय, यदि जिन बच्चों के अभिभावकों के खाते में पैसा ना गया हो वे सभी अभिभावकों की सूची बनाकर कार्यालय को प्रेषित करें। जिससे शीघ्र अति शीघ्र उनके खाते में पैसा भेजा जा सके, जिन बच्चों को पुस्तक ना मिला हो उन बच्चों को पुस्तक तत्काल वितरित कर, पूर्ण वितरण की सूचना कार्यालय में प्रेषित करें साथ ही साथ सभी विद्यालय में नियमित मध्यान भोजन बने तथा हाउस होल्ड सर्वे का कार्य त्वरित गति से करें जिससे छूटे हुए बच्चों का नाम परिषदीय प्विद्यालय में नामांकित करें। एआरपी , नोडल शिक्षक संकुल शिक्षक संकुल व प्रधानाध्यापकों प्को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र नाथ द्विवेदी ने कहा कि जिन विद्यालयों में मतदान स्थल बनाया गया है वहां पर लाइट की व्यवस्था ,पानी – शौचालय रैंप ,खिड़की व दरवाजे व्यवस्थित कर लिए जाएं ,क्योंकि वहां पर मतदान पार्टी रुकेगी तथा मतदान संपन्न कराएगी कहीं कोई अव्यवस्था होने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक जिम्मेदार होगा और उचित कार्यवाही की जाएगी l समीक्षा बैठक में एआरपी राजेश कुमार मिश्र, पवन कुमार शुक्ल, यादवेंद्र प्रताप चौधरी, शिक्षक संकुल मार्तंड त्रिपाठी, अजय श्रीवास्तव ,राजेंद्र शर्मा,, संगीता कुशवाहा ,राजकुमार पांडेय ,गोपाल जी शुक्ला ,रघुवीर शरण ,अभिकेश तिवारी, अजय मिश्र, इज्रारुल हक, प्रीति मिश्रा, विनोद पांडेय, हरि ओम गौड़, कार्यालय सहायक सुनील त्रिपाठी, प्रभू दयाल मिश्र, तरुण आर्य, लिपिक राजेंद्र चक्रवर्ती, आदि शिक्षक मौजूद रहे l

rkpshomnath

Recent Posts

न्यू कॉलोनी से बेलडाड़ तक आंधी का असर, पेड़ गिरने के बाद सदर विधायक ने संभाला मोर्चा

देवरिया में आंधी-तूफान के बीच सदर विधायक ने संभाली कमान देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार…

10 hours ago

न्यू कॉलोनी में कुत्ते का खौफ! तीन लोगों को काटने का दावा, दुकान खोल रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष पर भी हमला

भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…

10 hours ago

लोहता में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो साइकिल सवारों की मौत, थाने का घेराव

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में…

11 hours ago

बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का कहर! 6 जिलों में भारी बारिश और 70 KM/H की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…

11 hours ago

JTET 2026 पर बड़ा अपडेट: 11 अक्टूबर की परीक्षा टली, 1 नवंबर की संभावित तारीख से बढ़ी अभ्यर्थियों की धड़कन

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…

11 hours ago