मशरूम की उन्नतशील खेती पर छः दिवसीय व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आयोजित

मशरूम की उन्नतशील खेती पर छः दिवसीय व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आयोजित किया गया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित नानपारा में कृषि विज्ञान केन्द्र पर ढिंगरी मशरूम की उन्नतशील खेती विषय पर छः दिवसीय व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उदघाटन केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. के. एम. सिंह ने किया। उन्होंने ढिंगरी मशरूम के औषधीय एवं पौष्टिक गुणों के बारे में विस्तृत चर्चा की तथा प्रशिक्षणार्थियों से सेवन एवं उत्पादन कर इसके बारे में जागरूकता लाने का आहावान किया। केंद्र की पौध संरक्षण वैज्ञानिक डॉ हर्षिता ने मशरूम उत्पादन से होने वाले लाभ एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से विभिन्न प्रकार के मशरुम, ढींगरी मशरूम उत्पादन के मुख्य चरण जैसे स्पॉन निर्माण, आधार सामग्री का चयन, बैग में भराई एवं बिजाई, फलन एवं तुड़ाई आदि के बारे में विस्तृत चर्चा की। विज्ञानिक डॉ अरुण कुमार ने मशरूम प्रसंस्करण के बारे में जानकारी दी साथ ही मशरूम से बनने वाले विविध व्यंजन बनाने की विधि से अवगत कराया। डॉ एस. बी. सिंह ने ढिंगरी मशरुम के आर्थिक विश्लेषण एवं विपणन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। शेष 4 दिनों में प्रशिक्षणार्थियों को संपूर्ण प्रायोगिक प्रशिक्षण एवं पयागपुर मशरुम फार्म पर शैक्षिक भ्रमण कराया जायेगा। कार्यक्रम में रजित राम, पवन कुमार वर्मा, राजेंद्र कुमार, कमलेश कुमार वर्मा, राजा राम बाब, सीता देवी, राम दयाल, लल्लू राम एवं राजेश कुमार समेत कुल 10 प्रशिक्षणार्थी प्रतिभाग लिया।

rkpshomnath

Recent Posts

विरासत की सीढ़ी से संगठन तक, राजनीति में परिवार का भरोसा

व्यंग्य : परिवार का भरोसा, रिश्तेदारी में परोसा सांकेतिक संजय एम. तराणेकर राजनीति में भरोसे…

3 minutes ago

महंगे तेल की आहट से बढ़ी चिंता, ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत की अर्थव्यवस्था पर नजर

तेल की धार पर दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए अगले 7 दिन निर्णायक! होर्मुज़ प्रस्ताव,…

20 minutes ago

न्यू कॉलोनी से बेलडाड़ तक आंधी का असर, पेड़ गिरने के बाद सदर विधायक ने संभाला मोर्चा

देवरिया में आंधी-तूफान के बीच सदर विधायक ने संभाली कमान देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार…

10 hours ago

न्यू कॉलोनी में कुत्ते का खौफ! तीन लोगों को काटने का दावा, दुकान खोल रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष पर भी हमला

भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…

11 hours ago

लोहता में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो साइकिल सवारों की मौत, थाने का घेराव

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में…

11 hours ago