बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों हेतु आयोजित होगा कैम्प

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह ने बताया है कि सचिव, उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के आधार सत्यापन, नवीनीकरण, पंजीयन, फैमिली आई०डी० प्राप्त किया जाना तथा योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं हितलाभ वितरण हेतु जनपद में कैम्प का आयोजन किया जायेगा।
श्रम विभाग, देवरिया द्वारा आधार सत्यापन, नवीनीकरण व श्रमिक पंजीयन करवाये जाने, फैमिली आई०डी० प्राप्त करने व योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 04 बजे तक 22 अगस्त को ब्लॉक बैतालपुर के ग्राम सभा सिरजम में एवं ब्लॉक रुद्रपुर में तथा 26 अगस्त को ब्लॉक लार के ग्राम सभा जमसड़ा में कैम्प आयोजित किया जाएगा।
समस्त निर्माण श्रमिक एवं मनरेगा श्रमिक उक्त तिथि को कैम्प में जाकर अपना पंजीयन, नवीनीकरण तथा आधार सत्यापन हेतु प्रार्थना पत्र, फैमिली आई0डी0 जमा कर सकते है। श्रमिक पंजीयन हेतु श्रमिक का एक पासपोर्ट साइज फोटो, श्रमिक का स्वप्रमाणित बैंक पासबुक की छायाप्रति, श्रमिक का स्वप्रमाणित आधार की छायाप्रति, विगत एक वर्ष में कम से कम 90 दिन कार्य करने का नियोजन प्रमाण पत्र, राशन कार्ड की छायाप्रति एवं श्रमिक के परिवार का आधार कार्ड की छायाप्रति तथा पंजीयन शुल्क रु०-40 / – एक वर्ष हेतु, रु0 – 60/- दो वर्ष हेतु, रु0-80 / – तीन वर्ष हेतु जमा कर अपना करायें। श्रमिक पंजीकरण हेतु साथ में मोबाइल ले जाना अनिवार्य है।

rkpnews@desk

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

3 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

3 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

3 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

3 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

3 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

4 hours ago