भाजपा नेता के घर सहभोज कार्यक्रम का हुआ आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के ट्यूवेल कॉलोनी निवासी भाजपा नेता संतोष तिवारी के घर मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में खीचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दृष्टिगत आये हुए अतिथियों का स्वागत किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कार्यक्रम में पहुंचकर सर्वप्रथम प्रभु श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण किया । तत्पश्चात आये भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं अन्य अतिथियों का मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम के आयोजक संतोष तिवारी ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आयोजक संतोष तिवारी ने नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों को गर्म वस्त्र व खिचड़ी खिलाकर स्वागत किया।


अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि ने डॉ रामपति राम त्रिपाठी ने कहा कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए इस अपार हर्ष और उत्साह के वातावरण में खिचड़ी भोज कराकर और सफाई कर्मियों को सम्मानित कर संतोष तिवारी ने पुनीत कार्य किया है। इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन ही राम राज्य की स्थापना का एक जीता जागता उदाहरण है। आये हुए अतिथियों के प्रति आयोजक संतोष तिवारी ने धन्यवाद और आभार प्रकट किया। साथ ही प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के दिन दीवाली मनाने के लिए संतोष तिवारी ने मिट्टी का दीपक,पटाखा, मिठाई देकर अनुरोध किया। इस अवसर पर मुख्यरूप से योगेश प्रजापति, नागेश पति, सत्यनारायण मिश्रा, प्रमोद पांडेय,अजय मिश्रा आदि गणमान्य लोंग मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

4 minutes ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

19 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

20 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

20 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

20 hours ago

मनौना धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी 30 घायल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…

20 hours ago