Sunday, March 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर सहभोज व सम्मान समारोह आयोजित

मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर सहभोज व सम्मान समारोह आयोजित

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l विकास खण्ड के मूसैला खुर्द में मकर संक्रांति के पूर्व संध्या पर खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम व सामाजिक कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व प्रधानाचार्य कांग्रेसी नेता भागीरथी प्रसाद ने कहा कि इस तरह के आयोजन से सामाजिक कार्यों में लगें लोगों का मनोबल बढ़ता है।

कांग्रेस के जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि सहभोज कार्यक्रम से सामाजिक एकता सुदृढ़ होती है। भारतीय संस्कृति व सभ्यता को विश्व पटल पर मजबूती प्रदान होता है।

सपा नेता कपिलदेव ने कहा कि यह आयोजन देश के लोगों को एकसूत्र में बाधने का कार्य करती है। आयोजक पूर्व प्रधान मोहन प्रसाद ने कहा कि गांव व क्षेत्र के लोगों के सहयोग से यह कार्यक्रम प्रति वर्ष नए मुकाम हासिल कर रहा है। इसमें सभी वर्ग के लोगों को नए विचार में शामिल होने का मौका मिलता है।

कार्यक्रम को युवा कांग्रेस के जिला महासचिव सत्यम पाण्डेय, आनंद श्रीवास्तव ,मोहित कुमार, मुकेश शर्मा, मनोज शर्मा, आत्मानंद भारती, विनय कुमार,श्रवण कुमार, हरिशंकर श्रीवास्तव, लालबिहारी, महेंद्र, नंदलाल, अशोक विश्वकर्मा, भोला यादव, मन्नू यादव आदि ने सम्बोधित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments