Wednesday, December 24, 2025
Homeउत्तर प्रदेशदिनेश शर्मा बने अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष

दिनेश शर्मा बने अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीडी शर्मा के आदेश पर युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिन्मय भारद्वाज ने दिनेश शर्मा को महासभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन से ब्राह्मण युवाओं में खुशी की लहर है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा को भेजे गए नियुक्ति पत्र में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपेक्षा की है कि वह ब्राह्मणों की आवाज को बुलंद करते हुए समाज के उत्थान के लिए संगठन में समर्पित सिपाही के रूप में काम करते हुए ब्राह्मण बंधुओं की भावनाओं का उत्साहवर्धन करेंगे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनसे आशा जताई है कि वह संगठन को अपने जनपद के प्रत्येक गांव, शहर और कस्बा तक पहुंचाने का काम करेंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के समर्थकों,मित्रों और शुभचिंतकों ने उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments