महिला सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाया गया डिम्पल यादव का जन्मदिन

सपा कार्यालय में सपा महिला सभा की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव की धर्मपत्नी महिला सशक्तिकरण की मिसाल मैनपुरी सांसद डिंपल यादव का 46 वां जन्मदिन महिला सभा जिलाध्यक्ष मनु देवी की अध्यक्षता मे जिला पार्टी कार्यालय पर बड़े ही धूम धाम व हर्षोल्लास से मनाया गया,इस अवसर पर बड़ी संख्या मे मौजूद महिला सभा पदाधिकारियों ने केक काटकर डिंपल यादव की लम्बी उम्र की कामना करते हुए सादगी पूर्वक उनका जन्मदिन मनाया।
जिलाध्यक्ष महिला सभा मनु देवी ने कहा कि इतिहास मे निर्विरोध लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचने वाली एकलौती महिला सांसद डिंपल यादव महिला सशक्तिकरण के साथ साथ महिला स्वाभिमान की भी प्रतीक है,उनके जन्मदिन पर हम उनकी लम्बी उम्र व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते है। डिंपल यादव ने हमेशा लोकसभा मे आगे बढ़कर महिला सम्मान व महिलाओं के हित की बात की है,पूर्व की समाजवादी सरकार ने महिलाओं की शिक्षा, आर्थिक स्वावलंबन, स्वास्थ्य और समग्र कल्याण के लिए कई योजनाएं महिलाओं को देने का काम किया, जैसे रानी लक्ष्मी बाई महिला सशक्तिकरण कोष की स्थापना कर महिलाओं को आर्थिक मदद देना हो, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी वूमेन पॉवर लाइन 1090 को शुरु करना हो, किशोरी शक्ति योजना के तहत महिलाओं व बच्चियों को उचित व्यावसायिक प्रशिक्षण के साथ उन्हें पौष्टिक भोजन मुहैया कराना हो, कन्या विद्या धन योजना के जरिये कन्याओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाना इन सभी योजनाओं के माध्यम से समाजवादी पार्टी ने महिलाओं को सम्मान देने व उनका हक देने का कार्य किया।
हम सभी यह संकल्प लेते है कि आगामी चुनावों मे गांव गांव महिलाओं के बीच मे जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों से अवगत करायेंगे,इस अवसर पर जिला महासचिव रुखसार शाह, जिला उपाध्यक्ष नुसरत फातिमा, पूनम गुप्ता, तारा बेगम, विधानसभा अध्यक्ष निशी खान, रीना प्रवीण, हिना उस्मान सहित तमाम महिला पदाधिकारी उपस्थित रही।

rkpnews@somnath

Recent Posts

साईं झूलेलाल साहिब की 1076वीं जयंती 20 मार्च 2026 –चेटीचंड महोत्सव और ईद-उल-फितर का अद्भुत संयोग

विश्वव्यापी आस्था, संस्कृति और सद्भाव का संगम – समग्र विश्लेषण दुनिया में जब-जब अत्याचार और…

18 minutes ago

विकास भवन में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई: कमीशन लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार, मचा हड़कंप

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकास भवन में बुधवार को एंटी करप्शन…

4 hours ago

महराजगंज: 8 महीने से मानदेय नहीं! 35 हजार वेतन की मांग पर भड़के ग्राम रोजगार सेवक, बड़े आंदोलन की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद महराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों का आक्रोश अब खुलकर सामने…

4 hours ago

शांति समिति की बैठक संपन्न, रामनवमी और ईद पर सौहार्द बनाए रखने की अपील

देवरिया/भाटपाररानी (राष्ट्र की परम्परा)भाटपाररानी में आगामी रामनवमी और ईद त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग…

7 hours ago

नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को 4 साल की सजा, कोर्ट का सख्त संदेश

सरायकेला (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)झारखंड के सरायकेला जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले…

9 hours ago

🟧 विडंबना नहीं तो और क्या

परिचय अपने ही देश में बेघर दर्द झेलना और शरणार्थी जैसा जीवन जीना आज की…

9 hours ago