Monday, March 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडिजिटल संसाधन छात्रों को उपलब्ध कराता है विकास का प्लेटफार्म: प्रो.एस.एन.तिवारी

डिजिटल संसाधन छात्रों को उपलब्ध कराता है विकास का प्लेटफार्म: प्रो.एस.एन.तिवारी

बीआरडी बीडी पीजी कालेज में टेबलेट वितरित किया गया

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम में शुक्रवार को एमए तथा एमकाम अंतिम वर्ष सत्र 2021-22 के छात्र छात्राओं को सरकार द्वारा प्राप्त टेबलेट वितरित किया गया। इस दौरान संस्था के प्राचार्य प्रो.एस.एन.तिवारी ने कहा कि टेबलेट मिल जाने से बच्चों को, ऑनलाइन पढ़ाई करने अथवा अपना विषय सामग्री प्राप्त करने में आसानी तो होगी ही, वे डिजिटल इंडिया से रूबरू हो सकेंगे। तकनीकी ज्ञान का होना आज के समय में विकास के लिए अति आवश्यक है। बिना तकनीकी ज्ञान के आज मानव पंगु समझा जा रहा है। ऐसे में डिजिटल संसाधन छात्रों को ऐसा प्लेटफार्म उपलब्ध कराएगा, जहां वह देश नहीं बल्कि विश्व से जुड़ सकेंगे तथा अपने विषय के साथ ही अन्य विषयों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। कुल 130 विद्यार्थियों में टेबलेट वितरित हुआ। इस दौरान प्रमुख रुप से प्रो.अजय कुमार मिश्र, डॉ.सूरज प्रकाश गुप्त, डॉ.अरविंद पाण्डेय, डॉ.सज्जन कुमार गुप्ता, डॉ. अवधेश कुमार यादव, डॉ. राकेश सिंह, डॉ. विनीत पाण्डेय, डॉ.अनुज कुमार श्रीवास्तव, डॉ.संजय सिंह, डॉ. विवेकानंद पाण्डेय, डॉ.अब्दुल हसीब, डॉ. आरती पाण्डेय. रविंद्र मिश्र, मनीष श्रीवास्तव, मीरा गुप्ता, विनय मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, प्रदीप शुक्ला, राजीव पाण्डेय, प्रियंका मिश्र, आनंद मिश्र, कौशल किशोर शुक्ला, राजू कुमार आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments