डिजिटल साक्षरता वर्तमान समय की आवश्यकता: डॉ. मुदित दुबे

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मीराबाई छात्रावास के दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर के चौथे दिन के बौद्धिक सत्र में को संबोधित करते हुए कम्प्यूटर विज्ञान के विशेषज्ञ डॉ. मुदित दुबे ने ” डिजिटल साक्षरता वर्तमान समय की आवश्यकता विषय ” पर विस्तृत रूप से विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डिजिटल साक्षरता आज के दौर में अत्यंत आवश्यक हो गई है। क्योंकि हमारी अधिकांश गतिविधियाँ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आधारित हो गई हैं। शिक्षा, बैंकिंग, व्यापार, संचार और अनेक सरकारी सेवाएँ अब डिजिटल रूप में तेजी से उपलब्ध हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि डिजिटल साक्षरता का अर्थ केवल कंप्यूटर या स्मार्टफोन चलाना नहीं। बल्कि इंटरनेट का सुरक्षित और प्रभावी उपयोग करना भी है। डिजिटल इंडिया अभियान के तहत सरकार ने कई योजनाएँ शुरू की हैं। जैसे प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी तकनीकी जागरूकता बढ़ रही है। हालांकि, साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी और फेक न्यूज जैसी समस्याएँ भी बढ़ी हैं। जिन्हें डिजिटल साक्षरता द्वारा रोका जा सकता है।
डॉ. मुदित दुबे ने कहा कि हर नागरिक को डिजिटल साक्षरता अपनाकर न केवल अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। बल्कि तकनीकी विकास का अधिकतम लाभ उठाकर समाज की प्रगति में योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ट कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पीयूष सिंह ने किया व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. निधि राय ने किया।
इसके पूर्व शिविर का प्रारंभ प्रतिदिन की भांति प्रार्थना सभा व लक्ष्यगीत से हुआ। तत्पश्चात स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं को योग व आत्मरक्षा अभ्यास कराया गया। फिर चारो इकाईयों के स्वयंसेवक व स्वयसेविकाओ ने नगर के बेतियाहाता मलिन बस्ती पहुंच कर स्वछता हेतु जनजागरण के साथ-साथ स्वछता का कार्य पूर्णमनोयोग से किया यहां स्थित प्राचीन हनुमान जी मंदिर व मंगला देवी मंदिर सहित शहर के विभिन्न मन्दिरो में सफाई का कार्य किया।
तत्पश्चात सफाई कार्यक्रम के बाद स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओ के द्वारा “ यूथ ऑफ माई भारत “ थीम पर मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें सुरभि ने प्रथम व तान्या व मुस्कान मद्धेशिया ने संयुक्त रूप से द्वितीय व तनीषा व सिमरन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार पाण्डेय व डॉ. प्रदीप यादव, अनुराग मिश्रा, प्रफुल्ल त्रिपाठी, रुबिका कुमारी, प्रिया गुप्ता, आकृति राय, शिखा राय, सृष्टि राव, शिवांगी यादव, आरती पाठक, विवेक प्रजापति, मृदुल जयसवाल आदि सहित चारो इकाईयों के स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।

rkpnews@desk

Recent Posts

औरैया में बीएलओ को सख्त निर्देश, लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी का तत्काल निस्तारण करें

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे औरैया विशेष पुनरीक्षण अभियान…

2 hours ago

देवरिया में वित्तीय साक्षरता मेगा कैंप आयोजित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत 11 फरवरी 2026 को तरकुलवा CFL…

2 hours ago

निजी स्कूलों में गरीब बच्चों का कराएं नामांकन-खण्ड शिक्षा अधिकारी

मईल/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)।भागलपुर ब्लाक के समस्त मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में निशुल्क एवं अनिवार्य बाल…

2 hours ago

13 फरवरी अंतिम तिथि: दशमोत्तर छात्रवृत्ति आवेदन में सुधार का मौका

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा…

2 hours ago

पं. दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सादगी, समर्पण और राष्ट्रनिष्ठा का अनुपम उदाहरण-कुलपति

त्रिस्तरीय प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों एवं सम्बन्धित शिक्षकों को सम्मानित किया गया गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)दीनदयाल…

2 hours ago

देवरिया में अंतरजनपदीय चोरी गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद देवरिया में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के…

2 hours ago