अनियंत्रित कार पुलिया से गिरी चालक घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

रविवार को अपराह्न करीब 4 बजे पकड़ी थाना क्षेत्र के टंडवा मोड़ से आगे नगरा -सिकन्दरपुर मार्ग पर स्थित यशोदा नंदन महाविद्यालय के समीप एक अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित हो कर पुलिया से नीचे गिर गई। संयोग था कि कार में चालक के अलावा और कोई नही बैठा था। कार के पुलिया से नीचे गिरने के कारण चालक को चोटें आई हैं। ग्रामीणों की मदद से चालक को कार से बाहर निकाल कर अस्पताल भेजवाया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि टंडवा मोड़ से लेकर नगरा तक सड़क के निर्माण का कार्य चल रहा है। जिसमे सड़क पर बड़ी गिट्टी और भस्सी डालकर छोड़ दिया गया है। जिसके वाहनों के चलने पर काफी धूल उड़ रही है।जिसके कारण चालको को कुछ दिखाई नही दे रहा है। इसी कारण आये दिन छोटी बड़ी दुर्घटना हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर सड़क निर्माण करने वाले लोगो द्वारा हमेशा पानी का छिड़काव किया जाता तो यह धूल का गुब्बार नही उठता।

rkpnews@desk

Recent Posts

घर की सफाई करते समय महिला को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम; तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…

43 minutes ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

3 hours ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

5 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

5 hours ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

5 hours ago