खोवा व पनीर को खाद्य विभाग की टीम ने किया सीज

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

होली पर्व पर बिक्री के लिये खाद्य पदार्थ की दुकानों पर रखें 120 किलों कचरी, 40 किलो खोया व 10 किलो पनीर को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम में सीज कर दिया। सीज सामग्रियों की कीमत 21 हजार है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय के नेतृत्व के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने रविवार को रसड़ा के बाजारों में होली अभियान के तहत कार्रवाई की। टीम ने सात खाद्य पदार्थ की दुकानों पर खाद्य सामग्रियों की जांच की। संदिग्ध प्रतीत होने पर खोया, पनीर, कचरी के नव नमूनें संग्रहित किये। जांच के दौरान टीम ने अत्यधिक रंग का प्रयोग करने पर 120 किलों रंगीन कचरी जिसकी कीमत 6 हजार रूपये है तथा खराब हो रहे 40 किलो खोया व 10 किलो पनीर जिसकी कीमत 15 हजार रूपये है को सीज कर दिया।
सहायक आयुक्त द्वितीय वेद प्रकाश मिश्र ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होने कहा कि खाद्य सामग्रियां खरीदते समय उसकी गुणवत्ता की परख व पैक सामग्रियों पर निर्माण की तिथि की जांच अवश्य कर लें। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार, अनिल कुमार व राकेश कुमार उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

3 hours ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

3 hours ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

1 day ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

1 day ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

1 day ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

2 days ago