निरीक्षण के दौरान हाफ रहा था पुलिस प्रशासन।
आज़मगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
रौनापार के भदौरा में बनेगा जल्द ही महिला पुलिस बूथ,डीआईजी और कप्तान ने थाने के निरीक्षण बाद संतुष्टी जाहिर किया, तो पुलिस महकमे में आई जान ।रौनापार थाना क्षेत्र में महिला पुलिस बूथ और पुलिस चौकी का ग्रामीणों ने किया मांग।डीआईजी अखिलेश कुमार ने बुधवार को रौनापार थाने का औचक निरिक्षण किया जिसमे थाने का कार्यालय, विवेचना कक्ष ,अपराध रजिस्टर , असलहा का रख रखाव,पुलिस कर्मियों के रहने के आवास ,किचन ,और थाने में साफ सफाई रहा। निरीक्षण के दौरान पुलिस प्रशासन में उथल पुथल मचा रहा। थाने में पुलिसकर्मियों और चौकीदारों की समस्याओं के बारे में बातचीत कर जानकारी प्राप्त किया। निरीक्षण के बाद थाने में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। बाजार से आए दुकानदारों को अपने दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए कहा। जिससे कि अपराध होने पर अपराधियों का आसानी से पता लगाया जा सके। ग्रामीणों ने हाजीपुर और हैदराबाद में पुलिस चौकी बनवाने की मांग किया और थाना क्षेत्र में एक महिला बूथ बनवाने की भी ग्रामीणों ने मांग किया।ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द निराकरण का आश्वासन डीआईजी अखिलेश कुमार ने दिया। इस अवसर पर एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह एसपी आजमगढ़ अनुराग आर्य ,सीओ सगड़ी विजय कुमार ,थाना अध्यक्ष रौनापार संजय कुमार पाल ,संतोष सिंह ,तहसीम,आदि लोग उपस्थित रहे।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…