बिना रजिस्ट्रेशन ट्राले से दुर्घटना में पहचान की मुश्किल सरकारी राजस्व को भी घाटा: जिम्मेदार मौन

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में स्थित भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के विभिन्न ईंट भट्ठे, गिट्टी, बालू, सीमेंट, के दुकानों, अवैध रूप से क्षेत्र में स्थित नदियों से बालू की अवैध खनन/निकासी बिना रोक टोक बिना किसी व्यवसायिक रजिस्ट्रेशन के ही चलाए जा रहे ट्राले के जरिए निरंतर हो रहे हैं जिससे प्रायः ऐसे बिना रजिस्ट्रेशन नम्बर के ट्रैक्टर ट्राले से दुर्घटनाएं क्षेत्र में होती ही रहती हैं। वहीं ऐसे में इन ट्राले की पहचान की भी मुश्किल हो जाती है। जो बिना नम्बर प्लेट लगे ही चलाए जाते हैं। जबकि दूसरी तरफ ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार को भी सरकारी राजस्व का घाटा पूरे ही प्रदेश में उठानी पड़ रही है।
बताते चलें कि ऐसे में पूरे उत्तर प्रदेश में प्रदेश सरकार को भारी राजस्व घाटा भी हो रहा है। लोगों का कहना है कि ऐसे में अब भी सरकार को चाहिए कि इन ट्राले की धरपकड़ एवं विशेष अभियान चलाया जाए जिसे कि रजिस्ट्रेशन नहीं कराए लोग भी अपना रजिस्ट्रेशन कराएं साथ ही ऐसा नहीं करने पाने पर उनसे जुर्माने लगा कर एक तय समय के अन्दर ऐसे लोगों को रजिस्ट्रेशन की हिदायत किए जाने चाहिए जिससे सरकार को हो रहे भारी सरकारी राजस्व घाटे से संबंधित निजात भी दिलाया जा सके।साथ ही आए दिन ही लोगों को बीच सड़क बेढंग एवं बिना ड्राइविंग लाइसेंस ट्राले चलाते हुए जो नौसिखिए चालकों से गाड़ियां चलवाई जा रही हैं उनसे आम जनता के जान माल की भी रक्षा एवं सुरक्षा होने के साथ साथ सरकार को हो रही भारी सरकारी राजस्व की हानि को भी रोक जा सके।आखिर अब तक जब जिम्मेदार ही मौन रहे हैं तो आए दिन ऐसे ट्राले राहगीरों के जान पर भारी ही पड़ते ही साबित होते जा रहे हैं। वहीं आए दिन हो रही दुर्घटना आदि को देखते हुए समाज सेवी गुड्डू गोस्वामी, विनय गुप्ता, ग्राम प्रधान विद्यासागर, आदि लोगों द्वारा संबंधित जिम्मेदार एवं सरकार से तत्काल कार्यवाही की मांग किए हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

3 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

3 hours ago

ताजमहल परिसर में बंदरों का हमला, 83 वर्षीय विदेशी पर्यटक समेत दो घायल

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार…

3 hours ago

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

9 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

10 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

10 hours ago