देवरिया ( RKP NEWS ) । अक्सर आम लोग पुलिस के पास जाना तक पसन्द नहीं करते,क्योंकि बहुत से पुलिस वालों का जनता से व्यवहार पूरी दुनिया जानती है,
पर उसी में कुछ पुलिसकर्मी ऐसे होते हैं और समाज के लिए ऐसा कार्य कर जाते हैं जिससे लोगों में पुलिस के लिए उपरोक्त सोच बदलना पड़ जाता है,ऐसे पुलिस कर्मी समाज मे नेक कार्य करके समाज को अच्छा सन्देश भी देते हैं।
ऐसा ही कुछ हुआ देवरिया जिले में,देवरिया शहर के पोस्टमार्टम चौराहे के पास रात्रि में एक महिला बेहोशी के हालात में रोड पर पड़ी थी,उसी समय डायल 112 की PRV 1456 उधर से जा रही थी कि प्रभारी आरक्षी सौरभ तिवारी और उनकी टीम को नजर उस महिला पर पड़ी, तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित करते हुए और फील्ड इवेंट 15224 बनवाया,और महिला को तत्काल पीआरवी में बैठाकर सदर अस्पताल देवरिया के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। होश में आने पर महिला ने अपना नाम शाहजहां (उम्र 30 वर्ष) पत्नी बादशाह निवासी रामनाथ देवरिया बताया। महिला के परिजनों को जरिये दूरभाष सूचित किया गया।पुलिस की इस नेक कार्य पर सभी ने तारीफ की।
गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…
नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…
सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…