बाबाधाम जा रहे कांवरियों को कराया जलपान, प्रदान किए पंखे

  • ग्राम पंचायत दुमही से 75 कांवरियों का जत्था जलाभिषेक के लिए हुआ रवाना

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)19 जुलाई..

मंगलवार को दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत दुमही गांव से 75 सदस्यीय कावरियों का दल बाबाधाम के लिए रिजर्व बस से रवाना हुआ। बस बरवाराजापाकड़ स्थित इंडियन आयल पेट्रोल पंप पर पहुंची वहां उपस्थित लोगों ने सभी कांवरियों को जलपान कराया तथा बांस से बना पंखा प्रदान कर पुण्य बटोरा।

उक्त गांव से उपेंद्र आर्य व हरिवंश तिवारी के नेतृत्व में कांवरियों का दल आगामी शुक्रवार को जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुआ। बस बरवाराजापाकड़ स्थित उक्त पेट्रोल पंप पर पहुंची जहां समाजसेवी सत्येंद्र उर्फ बबलू तिवारी के नेतृत्व में सुनील मिश्र, संजय तिवारी, राजू गुप्ता, अजय गुप्ता, धनन्जय भारती, राजकुमार भारती, संतोष, आशीष मिश्र आदि श्रद्धालुओं ने जलपान की व्यवस्था की थी। सभी यात्रियों को जलपान कराया गया व एक एक बांस का बना हाथ का पंखा दिया। इस दौरान कुसुम देवी, इंद्रावती देवी, निर्मला देवी, गोल्डी गुप्ता, लालमती देवी आदि महिला श्रद्धालु भी मौजूद रहे।

संवादाता कुशीनगर…

parveen journalist

Recent Posts

मुख्यमंत्री योगी ने जिस बाबा बैजूनाथ धाम में की थी पूजा, उसी प्राचीन मंदिर का पिछला हिस्सा ढहा

300 वर्ष पुराने बाबा बैजूनाथ धाम मंदिर का हिस्सा ढहा, श्रद्धालुओं में गहरा दुख; प्रशासन…

32 minutes ago

31 अगस्त तक ढाबों, होटलों और ईंट-भट्ठों पर चलेगा बाल श्रम के खिलाफ विशेष अभियान

डीएम ने दिए सघन जांच के निर्देश, बाल श्रमिक मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई महराजगंज(राष्ट्र…

49 minutes ago

हार्ट अटैक से कलेक्ट्रेट कर्मी सतेन्द्र कुमार सिंह का निधन

शोक की लहर दो मिनट मौन रख दी गई श्रद्धांजलि गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)कलेक्ट्रेट में तैनात…

52 minutes ago

कमिश्नरी में ‘शान’ के नाम पर अराजक पार्किंग नियमों को ठेंगा दिखाते वाहन चाल

अपने दरवाजे पर खड़ी गाड़ी हो तो आपत्ति, सार्वजनिक परिसर में क्यों नहीं? गोरखपुर(राष्ट्र की…

1 hour ago

जनता दर्शन में दिखी मानवीय संवेदना

डीएम ने अनाथ बहनों के भविष्य संवारने की पहल की देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी…

1 hour ago

देवरिया: शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर देवरहवा बाबा आश्रम में विशाल भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर…

10 hours ago