धर्मरावबाबा अत्राम बेस्ट पीपुल्स लीडर के न्यूज़मेकर्स अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री धर्मरावबाबा अत्राम को बेस्ट पीपुल्स लीडर के न्यूज़मेकर्स अचीवर्स अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। उन्होंने स्टेज पर अपने जीवन की संघर्षमय कहानी बताई कि महाराष्ट्र के नागपुर से आगे गढ़चिरौली में कैसे वह जनता के पसंदीदा नेता बने। कैसे वह नक्सलियों के द्वारा 17 दिनों तक बंधक बनाकर रखे गए थे। धर्मरावबाबा अत्राम को एक नई जिंदगी मिली और साथ ही साथ वह यह अवार्ड हासिल करने के लिए 1400 किलोमीटर का लंबा सफर तय करके आए। यह सम्मान पाकर वह बहुत ही खुश हैं। उन्होंने गढ़चिरौली में पांच हज़ार परिवारों को माइनिंग में काम दिया है और आगे भी वह अपने गांव के लोगों की भलाई, रोज़गार के लिए काम करते रहेंगे।बता दें कि महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस पर मुंबई के यशवंतराव चव्हाण सभागार में 16वें न्यूज़मेकर्स अचीवर्स अवार्ड का आयोजन किया गया। वैदेही तामन द्वारा आयोजित इस समारोह में धर्मरावबाबा अत्राम सहित कई अचीवर्स को सम्मान से नवाजा गया। उल्लेखनीय है कि उस महान नेता की जीवनी पर एक फिल्म “धर्मरावबाबा अत्राम – दिलों का राजा” भी बनकर तैयार है, नक्सलियों के चंगुल में 17 दिन गुजारना उनके लिए कितना मुश्किल रहा होगा, इस पूरी यात्रा को इस फ़िल्म में दर्शाया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

बजट 2026-27 आर्थिक समस्याएं और औंधी रणनीति

लेखक - राजेंद्र शर्मा अब जबकि पूंजीवाद का सर्वोच्च दूत, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष तक भारत…

3 minutes ago

होली फ्लाइट टिकट महंगा: पटना-लखनऊ वापसी पर किराया आसमान छू रहा, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से भी महंगा सफर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)होली फ्लाइट टिकट महंगा होना इस बार परदेसियों के लिए…

17 minutes ago

दिसंबर 2026 तक शुरू होगा IGIMS का नया मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल

इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) पटना में 1200 बेड का मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल दिसंबर…

20 minutes ago

सुबह सघन चेकिंग: 18 स्थानों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान के तहत 19 फरवरी 2026 की…

22 minutes ago

✍️ प्रेम का रंग – त्याग, सहिष्णुता और ईमानदारी की प्रेरक कविता

प्रेम का रंग चढ़ता चला गया,यूँ लगा कि दुनिया हमारी है,त्याग का यत्न जब सीखा…

1 hour ago

बेखौफ चोरों का तांडव: 250 केवी ट्रांसफार्मर न चुरा पाने पर 400 लीटर तेल पार, इलाके की बिजली ध्वस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चुरेब चौराहे पर…

1 hour ago