Categories: Uncategorized

विश्व हिन्दू परिषद द्वारा धर्म रक्षा निधि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आयोजित धर्म रक्षा निधि पूजन कार्यक्रम सरस्वती कुंज निराला नगर के सभागार में सम्पन्न हुआ,कार्यक्रम में उपस्थित सनातन धर्मियों ने हिन्दू समाज को मजबूत एवं निर्भीक बनाने तथा भारतवर्ष को सशक्त राष्ट्र एवं विकसित देश बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
विश्व हिन्दू परिषद् की ओर से आयोजित धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम में उपस्थित सनातन धर्मियों को सम्बोधित करते हुऐ विहिप राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के महासचिव चम्पतराय ने कहा की हिन्दू समाज सनातन काल से ही समृद्ध , शक्तिशाली एवं संगठित रहा है कालांतर में मुस्लिम आक्रांताओं एवं ईसाई विधर्मियों ने सनातन संस्कृति को छिन्नभिन्न एवं पराभव की ओर ले जाने का लगातार प्रयास किया है ।यही काम अब स्वार्थी एवं सत्तालोलुप राजनैतिक दल से जुड़े हुए लोग कर रहे हैं जिन्हें मुहतोड़ जवाब देने एवं हिन्दू संस्कृति की ध्वजा पटाका समूचे विश्व मे लहराने के लिए विश्व हिन्दू परिषद कटिबद्ध एवं प्रतिबद्ध है तथा समाज को संगठित एवँ एकजुट करने का प्रभावी प्रयास कर रहा है।संघ के वरिष्ठ प्रचारक चम्पतराय ने आवाहन करते हुऐ कहा की सभी हिन्दू धर्मावलंबी संगठित होकर समाज के उत्तरोत्तर उत्थान एवं राष्ट्र को मजबूत एवं पराक्रमी सशक्त देश बनाने का सामूहिक प्रयत्न करें तभी हमारा देश विश्व गुरु बन सकेगा।कार्यक्रम का संचालन करते हुए विहिप संगठन मंत्री विजय प्रताप ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद समाज मे व्याप्त ऊंच नीच छुवाछुत एवं कूरीतियों को दूर कर वैभवशाली समाज बनाने का बहुआयामी कार्य कर रहा है हम सब का दायित्व बनता है कि समाज एवं धर्म को मजबूत बनाने के लिए प्रभावी पउपक्रम करें वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ विहिप नेता मुरलीधर ने किया।आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक , रूल ऑफ लॉ सोसायटी (अवध) क्षेत्र संयोजक शोमेश वर्धन सिंह , महामना मालवीय मिशन (अवध) क्षेत्र संयोजक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट , संघविचारक , दिनेश सिंह , समाज सेवी पवन श्रीवास्तव ,संघ विचारक विकास सिंह ,व्यवसायी कन्हैया लाल , एडिशनल सालिसिटर जनरल सूर्य भान पाण्डेय , एम०एल०सी राकेश सिंह , समाजसेवी रानी संयोगिता सिंह चौहान ,रणविजय सिंह , पंकज त्रिपाठी , समाजसेविका मनीषा कपूर आदि लोग उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

सुबह की सैर पर निकले लोगों के बीच पहुंची पुलिस, सुरक्षा का भरोसा देकर सुनीं समस्याएं

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…

3 hours ago

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

18 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

18 hours ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

18 hours ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

18 hours ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

18 hours ago