Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबुद्ध पूर्णिमा पर निकली धम्म पदयात्रा

बुद्ध पूर्णिमा पर निकली धम्म पदयात्रा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मुख्यालय खलीलाबाद में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर दि बुद्धिस्ट सोसायटी आफ इंडिया व अन्य बौद्ध समितियों के संयुक्त तत्वाधान में मेहदावल बाईपास पर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए पूरे शहर से होते हुए मड़या बुद्ध विहार पहुंच कर शांतिपूर्ण पदयात्रा सम्पन्न हुईl
पद यात्रा का आयोजन दि सोसायटी आफ इंडिया की जनपद इकाई द्वारा किया गया थाl जिसमें हजारों की संख्या में बौद्ध अनुयाई शामिल हुए।
इस कार्यक्रम में जोखू प्रसाद जिला संरक्षक, भारतीय बौद्ध महासभा ओमप्रकाश, जिलाध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा, राम किशोर बौद्ध उर्फ आर.के.बाबू संदीप प्रदेश उपाध्यक्ष एबीएसएस, अमृतानंद जिलाध्यक्ष ऐबीयसयस, ज्योत्सना भारती जिला महिला संयोजक, रामनिवास,संजय कनौजिया, हजारी प्रसाद जिला उपाध्यक्ष भारत बौद्ध महासभा, जगदीश प्रसाद, रामप्रकाश, संजय भारती, अभिषेक कुमार, बलदेव कुमार, अजय सिंह सैंथवार, जितेंद्र कनौजिया, विक्रम पाल, डॉक्टर आर.यस.नंदा, आरडी प्रसाद, सतीश भारती, एसपी गौतम, सर्बजीत आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments