Categories: Uncategorized

डीजीपी ने आशीष को किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश से तीन कर्मियों को, क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम में महत्वपूर्ण योगदान के लिए मिला सम्मान

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
जिले के पुलिस महकमे में तैनात कंप्यूटर आपरेटर आशीष पाण्डेय को क्राईम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम में सराहनीय कार्य करने के लिए चयनित किए जाने पर राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो (एनसीआरबी) के डायरेकटर विवेक गोगिया और हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडूं ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस से क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (CCTNS) में महत्वपूर्ण योगदान के लिए यूपी के तीन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है। सम्मानित होने वाले में फत्तेहपुर के डिप्टी एसपी अनिल कुमार, आजमगढ़ में कंप्यूटर आपरेटर पद पर तैनात ग्रेड ए के कर्मचारी आशीष पाण्डेय और फतेहपुर में ही तैनात ए ग्रेड के कंप्यूटर आपरेटर आशीष शर्मा शामिल हैं। इन तीनों पुलिसकर्मियों को इनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए, नई दिल्ली में (NCRB) नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो के निदेशक विवेक गोगिया और हिमाचल प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडूं ने आयोजित गोष्ठी में सम्मानित किया। यह पुरस्कार सीसीटीएनएस में अच्छे व्यवहार और कार्य को देखते हुए दिया गया।
दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह से अपने कार्यक्षेत्र में लौटे आशीष पाण्डेय ने कहा कि निश्चित रूप से जिस तरह से हमें यह सम्मान मिला है, यह हमारे लिए खुशी और गर्व की बात है। वर्तमान समय में पूरे देश के थाने CCTNS पर काम कर रहे हैं। इससे बेहतर मानिटरिंग हो जाती है। इसके साथ ही इंटर-आपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (ICJS) ई-समिति की एक पहल है, जो एक मंच से आपराधिक न्याय प्रणाली के विभिन्न स्तंभों अदालतों, पुलिस, जेलों और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं के बीच डेटा और सूचना के हस्तांतरण को सक्षम बनाती है। निश्चित रूप से इस तकनीक ने मानिटरिंग के काम को काफी आसान कर दिया है। इस उपलब्धि पर जनपद पुलिस के आलावा आशीष के शुभचिंतकों में हर्ष की लहर व्याप्त है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago