भाजयुमो ने बिलावल का फूंका पुतला

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर, जिले में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को जिला शोध प्रमुख युवा मोर्चा ऋत्विक जायसवाल के नेतृत्व में, शहर के पहाड़पुर तिराहे पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला फूंक कर विरोध किया।
जिला शोध प्रमुख युवा मोर्चा ऋत्विक जायसवाल ने कहा कि, हम भारतवासी अपने प्रधानमंत्री का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे, अगर जरूरत पड़ी तो पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो को पाकिस्तान से भारत लाकर फूंक देंगे। वहीं भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री श्रीकृष्ण सिंह उर्फ किशन ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री का, दिमागी संतुलन बिगड़ चुका है। आज हम लोग उनका पुतला फूंक कर विरोध दर्ज किए हैं। अगर फिर इस तरह के बयान बाजी करते हैं तो देश का हर नागरिक उन्हें माकूल जवाब देगा।
इस अवसर पर मानवेंद्र सिंह, आलोक जायसवाल, दीपक सोनकर, शिवम सिंह, विपिन सिंह, शुभम श्रीवास्तव, संगम सोनकर, अरविंद यादव, राहुल सिंह कौशिक, अरविंद राय, अमित बाबू श्रीवास्तव आदि भारी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago