नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने दी आहुतियां

सायंकाल आयोजित हुआ वृहद् दीपोत्सव

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) विकास खंड सलेमपुर क्षेत्र के घुसरी मिश्र गांव में स्थित गायत्री शक्तिपीठ में प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर शुक्रवार को नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी। शाम को वृहद् दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में गायत्री शक्तिपीठ घुसरी मिश्र में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में मुख्य आचार्य पंडित दरोगा मिश्र ने मंत्रोच्चारण कर हवन पूजन कराया। यज्ञ मंडप में मुख्य यजमान बी.डी.मिश्र, विमल मिश्र, कमल प्रसाद, चंद्रशेखर मिश्र, डॉ.अरविन्द पांडेय, रामनयन कुशवाहा, प्रियवंदा मिश्र, कामेश्वर मिश्र, डॉ.राकेश तिवारी सहित विभिन्न श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से कलश पूजन, दीपक पूजन, गायत्री माता, गुरुदेव और माताजी की पूजा अर्चना की। इसके बाद गायत्री यज्ञ प्रारंभ हुआ। नौ कुंडों पर बैठे लोगों ने मंत्रोच्चारण सुन उसके अनुसार अग्नि कुंड में आहुतियां दी। बी.डी.मिश्र ने देवोत्थानी एकादशी के महात्म्य को लोगों को बताया। आचार्य पंडित दरोगा मिश्र ने कहा कि सम्पूर्ण अस्तित्व की चेतना ही गायत्री है। गायत्री मंत्र के जाप से कोई भी व्यक्ति मां गायत्री का कृपा पात्र बन सकता है। मां गायत्री की आराधना से हमारी बुद्धि सन्मार्ग में प्रेरित होता है। इसके बाद सामूहिक शांति पाठ करवाकर श्रद्धालुओं को पंगत प्रसादी करवाई गई। सायंकाल वृहद् दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित हुआ। एक साथ इक्यावन नगरों व गांवों के देवालयों व घरों में दीप प्रज्जवलित कर उसकी श्रृंखला बनाई गई। महायज्ञ में मुख्य रूप से रवि तिवारी, ज्ञान प्रकाश मिश्र, निहाल यादव, मीना मिश्र, हेमंती देवी, शांति देवी आदि मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

10 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

10 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

10 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

11 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

11 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

11 hours ago