महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।सिसवा बाजार स्थानीय कस्बे के मीराबाई नगर वार्ड के स्टेट चौक निवासी देवेश जायसवाल ने 34 वी जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश के बागपत में 16 अप्रैल से 22 अप्रैल तक किया गया। देवेश के शानदार प्रदर्शन ने वाराणसी टीम को इस खिताब को जीतने में अहम योगदान दिया।
देवेश वर्तमान में भारत सरकार के उपक्रम स्पोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (साई) के वाराणसी केंद्र से बास्केटबॉल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। लगातार 72वी एवम 73वी जूनियर नेशनल बास्केटबाल चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल प्राप्त करने के उपरांत मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित आगामी 74वी जूनियर नेशनल बास्केटबाल चैंपियनशिप हेतु गाजियाबाद में 23 अप्रैल से 06 मई, 2024 तक कैम्प के लिए देवेश का उत्तर प्रदेश टीम में पुनः चयन किया गया है। इनके इस उपलब्धि पर दयाशंकर जायसवाल, अमरनाथ जायसवाल, अभय ,आदित्य, आनन्द तथा उनके शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…
नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…
सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…