संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नेहरू युवा केन्द्र संगठन, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं राष्ट्रीय सेवायोजना के संयुक्त तत्वाधान में ” विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट-2025 प्रतियोगिता ” का आयोजन 16-17 मार्च 2025 को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर में आयोजित होगा।
उक्त जानकारी जिला युवा अधिकारी सीमा पांडेय ने बताया कि नोडल केंद्र गोरखपुर के अंतर्गत कुशीनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर एवं गोरखपुर के समस्त छात्र व छात्राओं सहित एवं अन्य सभी 01 फरवरी 2025 को पूर्ण करने वाले 18 से 25 आयु वर्ग के सभी युवा भाग ले सकते हैं। इसके लिए इच्छुक छात्र, छात्रा, युवा, युवती को विषय ” आपके लिये विकसित भारत क्या है? ” की 01 मिनट की विडियो को ” मेरा युवा भारत पोर्टल “पर अपलोड करनी होगी। जिससे स्क्रीनिंग कमेटी के माध्यम से मंडल स्तर पर प्रतिभाग करने का अवसर दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि नोडल गोरखपुर के अंतर्गत कुशीनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर एवं गोरखपुर आदि के 150 युवाओं को प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। नोडल स्तर में विषय एक राष्ट्र, एक मतदान पर 03 मिनट का वक्तव्य का समय दिया जायेगा एवं 03 राज्य स्तरीय विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…
देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…
NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…