एसडीएम के मना करने पर भी दबंग ने जोत दी खेत

– एसडीएम के फोन के बाद भी समय से नहीं पहुंची पुलिस

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) तहसील क्षेत्र के मंगराइच गांव में एक व्यक्ति ने उप जिलाधिकारी से दबंग द्वारा जबरियन पैतृक खेत कब्जा किए जाने की शिकायत की गई। समाधान दिवस में एसडीएम ने आरोपित को पुलिस के सामने बुलाकर कही की किसी अन्य व्यक्ति की जमीन पर कब्जा करने पर कार्रवाई की जाएगी।इसके बाद भी आरोपित ने जबरिया घर पहुंच कर पैतृक जमीन को जोत लिया।
खुखुंदू थाना क्षे़त्र के मंगराइच गांव के रहने वाले राम गोपाल तिवारी ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि गांव का एक व्यक्ति मुझसे खार खाया है। मेरे जमीन को वे जबरिया कम पैसे में बैनामा करने को कह रहा था। मेरे द्वारा बैनामा न करने पर उसने मेरी पैतृक जमीन को जबरिया कब्जा करना चाहता है। रोके जाने पर मारने पीटने व जाने से मारने की धमकी दे रहा है। शिकायत मिलने पर एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने आरोपित को थाने पर बुलाकर खेत न जोतने की हिदायत दी। थाना प्रभारी से भी इस पर नजर रखे जाने का निर्देश दी। इसके बावजूद दबंग ने लाठी डंडे के बल पर खेत जोत लिया। इस सम्बंध में जब एसडीएम से पीड़ित ने पुनः शिकायत की तो एसडीएम मौके पर पुलिस व राजस्व टीम को भेजी लेकिन राजस्व टीम पहुंच गई और पुलिस का घंटो इंतजार करती रही। उधर दबंग पुलिस पहुंचने के पहले खेत जोतकर फरार हो गया। इस सम्बंध मे ंएसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस व राजस्व टीम को भेजा गया है। गलत कार्य करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

rkpshomnath

Recent Posts

अवैध संबंध के शक में पट्टीदार ने की शुभम मिश्रा की हत्या

सोते समय सिर पर धारदार हथियार से किए चार वार, 17 संदिग्धों से पूछताछ के…

1 hour ago

कैशलेस योजना का सांकेतिक बहिष्कार, शिक्षकों ने सरकार को सौंपा ज्ञापन

25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…

2 hours ago

बरहज के मदरसे में पहुंची पुलिस, महिलाओं और बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…

2 hours ago

बलिया डबल मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा, पति ही निकला पत्नी-बेटी की हत्या का आरोपी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…

2 hours ago

नहाते समय गहरे पानी में समाया युवक, मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कसया रोड स्थित गायत्री मंदिर के पास पोखरे में…

2 hours ago

किसान, महिला और युवा कल्याण की झलक, आगरा में विकास प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

सेवा संकल्प अभियान में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, केंद्र-प्रदेश की योजनाओं और उपलब्धियों की दिखी…

2 hours ago