प्रवर्तन दलो ने स्कूली वाहनो का जांचा फिटनेस व परमिट नियम विरुद्ध संचालित मिलने पर 2 स्कूल वाहन सीज, 7 चालान
बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित किये जाने को लेकर अनफिट स्कूली वाहनो के खिलाफ परिवहन विभाग द्वारा 1 से 15 जुलाई तक चलाये जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के अन्तर्गत बृहस्पतिवार को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन व प्रवर्तन अंकिता शुक्ला, यात्री-मालकर अधिकारी रवि चन्द्र त्यागी की टीम ने संचालित स्कूली वाहनो का फिटनेस, परमिट, बीमा और प्रदूषण आदि की जांच करते हुये 2 वाहनो को सीज एंव 7 स्कूली वाहनो के अन्य अभियोगो मे चालान किये। अभियान की जानकारी देते हुये एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला ने बताया कि अभियान के दौरान स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट आदि की जांच की गई। तथा नियम विरुद्ध संचालित वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की गई।
कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…
स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…