राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान की सफलता हेतु कुशीनगर में पैरा लीगल वालंटियर्स के साथ हुई बैठक

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2025 को सफल बनाने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर द्वारा मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक ए०डी०आर० भवन में अपर जिला जज/सचिव शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें जनपद में नियुक्त समस्त पैरा लीगल वालंटियर्स ने प्रतिभाग किया।बैठक के दौरान श्री त्रिपाठी ने अभियान की रूपरेखा को स्पष्ट करते हुए निर्देशित किया कि सभी पैरा लीगल वालंटियर्स अपने-अपने कार्यक्षेत्र में मध्यस्थता अभियान को प्रभावशाली ढंग से संचालित करें। उन्होंने वालंटियर्स से कहा कि वे अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान की जानकारी देने हेतु पंपलेट चस्पा करें तथा स्थानीय स्तर पर प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाएं।बताया गया कि दिनांक 01 जुलाई 2025 से 30 सितम्बर 2025 तक चलने वाले इस राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान के तहत वैवाहिक विवाद, सड़क दुर्घटना मुआवजा, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक विवाद, सेवा संबंधी विवाद, शमनीय आपराधिक प्रकरण, ऋण वसूली, संपत्ति का बंटवारा, बेदखली, भूमि अधिग्रहण सहित अन्य उपयुक्त दीवानी मामलों का समाधान शांतिपूर्वक व त्वरित रूप से कराया जाएगा।इस अवसर पर पैरा लीगल वालंटियर्स संजय शाही, मुस्तफा अंसारी, दिनेश यादव, सुधीर यादव, जयप्रकाश प्रजापति, रिंकू शाही समेत अन्य वालंटियर्स उपस्थित रहे। सभी ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Editor CP pandey

Recent Posts

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

4 minutes ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

17 minutes ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

20 minutes ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

29 minutes ago

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई तक पुख्ता इंतजाम करें -मंडलायुक्त

प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…

38 minutes ago

डीएम और एसपी संपूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं

शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…

46 minutes ago