पटल प्रभारी अपने अपने पटल का बराबर करें निगरानी

लंबित मामलों का त्वरित करें निस्तारण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर पुलिस ऑफिस के सभी संभागों का किया निरीक्षण संबंधित को दिया आवश्यक दिशा निर्देश। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अपने कार्यालय पहुंचकर कार्यालय के पेशी श्रेष्ठ, जनशिकायत प्रकोष्ठ, डीसीआरबी, पेशी पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक उत्तरी,सीसीटीएनएस, आईजीआरएस सेल, सीएडब्ल्यू कार्यालय, प्रधान लिपिक कार्यालय, मानीटरिंग / सम्मन सेल, पासपोर्ट सेल, विशेष जांच प्रकोष्ठ, स्थानीय अभिसूचना इकाई कार्यालय व आंकिक शाखा के साथ-साथ पुलिस कार्यालय पर स्थित सभी शाखाओं का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के क्रम मे सभी शाखाओं के विभिन्न अभिलेखों के रखरखाव का जायजा लेकर गहनता से निरीक्षण किया गया तथा उपस्थित अधिकारी / कर्मचारीगण से उनके कार्यों से सम्बन्धित जानकारी ली गयी, समीक्षा के दौरान जो भी कमियां पायी गयी उसके सुधार हेतु सम्बन्धित को आवश्यक आदेश निर्देश दिये एसएसपी नैय्यर ने कार्यालय प्रभारी से कहा कि अपने अपने कार्यालय के पटल की निगरानी बराबर करते रहें किसी भी पटल पर कोई भी प्रार्थना पत्र एक दिन से अधिक मौजूद नहीं रहना चाहिए जांच कर उसे आगे प्रेषित करने का कार्य करें जिससे हर स्तर के मामले का त्वरित निस्तारण किया जा सके। एसएसपी ने कहा कि कार्यालय पर शिकायत लेकर आने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ उचित व्यवहार हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी पुलिस अधीक्षक पुत्री जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जितेंद्र कुमार सीओ ऑफिस दीपांशी सिंह राठौर प्रधान लिपिक सीबी सिंह वाचक नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव एसएसपी पीआरओ कुंवर अभिषेक मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

नीलकंठ होटल में सपा नेताओं की बैठक, श्रेया वर्मा से हरिशंकर यादव की मुलाकात चर्चा में

अयोध्या में सपा नेत्री श्रेया वर्मा का स्वागत, 2027 चुनाव को लेकर नेताओं में चर्चा…

3 hours ago

सुबह-सुबह एक्शन में देवरिया पुलिस, पार्कों से स्कूलों तक बढ़ी निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा; बालिकाओं को हेल्पलाइन की जानकारी देवरिया…

5 hours ago

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेंगे सफलता के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल

AI निर्मित आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, व्यापारिक गतिविधियों और नए…

8 hours ago

योगी ने गिनाईं महिला सशक्तिकरण की पहल, हामिद अंसारी और राहुल गांधी पर भी बरसे

Aiनिर्मित हामिद अंसारी के बयान पर योगी का पलटवार, बोले- सनातन परंपरा को अपमानित करने…

9 hours ago

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

14 hours ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

15 hours ago