Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरियापुलिस उपाधीक्षक रेलवे मंडल बलिया अनुभाग गोरखपुर ने किया औचक निरीक्षण

पुलिस उपाधीक्षक रेलवे मंडल बलिया अनुभाग गोरखपुर ने किया औचक निरीक्षण

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सरोज पांडे, पुलिस उपाधीक्षक, रेलवे मंडल बलिया अनुभाग, गोरखपुर द्वारा थाना जीआरपी देवरिया का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक सुधाकर उपाध्याय, पुलिस निरीक्षक मो. यूनुस, पुलिस निरीक्षक अरविन्द कुमार, महानिरीक्षक विजय शंकर यादव, मुख्य आरक्षी अमित कुमार तिवारी, मुख्य आरक्षी मायाशंकर चौबे एवं आरक्षी सीसीटीएनएस अजीत कुमार मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान महोदया ने सबसे पहले थाना परिसर का भ्रमण कर परिसर, आरक्षी बैरक एवं आवास का निरीक्षण किया। इसके बाद थाने की हवालात और मालखाने का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान अभिलेखों एवं सूची का व्यवस्थित एवं वर्षवार रख-रखाव पाया गया। तत्पश्चात लम्बित विवेचना, लम्बित पंचायतनामा, गुम मोबाइल आदि की समीक्षा की गयी तथा थाने पर उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ गोष्ठी कर ट्रेन एवं प्लेटफार्म ड्यूटी के दौरान यात्रियों से अच्छा व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यकुशलता दिखी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments