Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप जिला अधिकारी बरहज ने किया बाढ़ क्षेत्र का दौरा

उप जिला अधिकारी बरहज ने किया बाढ़ क्षेत्र का दौरा

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को उप जिलाधिकारी ने बाढ़ क्षेत्र विशुनपुर देवार का दौरा किया, और बैठक कर बाढ़ से होने वाली समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान ग्राम प्रधान ओम प्रकाश यादव ने ग्रामीणों को लेकर बाढ़ में होने वाली समस्याओं से उप जिलाधिकारी को अवगत कराया।प्रधान ने कहा कि गाँव मे इस समय बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ रहा है, ऐसी स्थिति में आने जाने के लिए नाव की व्यवस्था कराई जाय, साथ ही लोगो को संक्रमण से बचाने के लिए दवा के साथ-साथ एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाए, तथा बिजली की समुचित व्यवस्था कराई जाए। इस पर उपजिलाधिकारी अभिनव निगम ने सारी समस्याओं को सुना और समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान सहित सभी ग्रामीणों को आश्वासन दिया। इस दौरान उपजिलाधिकारी के साथ तहसीलदार अश्वनी कुमार, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, एवं स्वास्थ्य विभाग, एवं राजस्व टीम तथा पुलिस फोर्स मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments