कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे उपमुख्यमंत्री विपक्ष पर साधा निशाना,केन्द्र और प्रदेश सरकार के योजनाओं का किया बखान

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक रविवार को कैसरगंज में कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करने के लिये पहुंचे और उन्होंने केन्द्र और प्रदेश सरकार के योजनाओं का बखान करते हुऐ सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस सासंद राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमें बहराइच के बारे में बहुत अच्छी जानकारी है। वर्ष 2017 से पहले यहां अपराधियों का बोलबाला था जहां अब भाजपा सरकार में निडरता है।जनपद के कैसरगंज में स्थित एक लान में रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा की ओर से कार्यकर्ता सम्मान और सम्मलेन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक रहे। पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया और इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने कार्यकताओं को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुऐ उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भाजपा राष्ट्र के लिए काम करती है। इसके उदाहरण बहराइच के हमारे अभिभावक मुकुट बिहारी वर्मा हैं। उन्होंने पूरा जीवन सादगी में राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया और उन्होंने कहा कि अखिलेश और राहुल गांधी को सिर्फ कुर्सी की चिंता रहती है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बहराइच से हमारा छात्र जीवन से लगाव है। कौन नहीं जानता है कि प्रदेश और बहराइच में वर्ष 2017 से पहले कानून का क्या हाल था। हमने खुद देखा है कि बहराइच में एक वाहन में बंदूकधारी चलते थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में अपराध पर अंकुश लगा और चीन से मोबाइल कारोबार सिमट कर नोएडा में लगा।बृजेश पाठक ने कहा कि 11 साल केन्द्र और आठ साल प्रदेश सरकार के बीट रहे हैं। लेकिन कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। जबकि कांग्रेस के कई मंत्री जेल गये। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बूते हम यहां पहुंचे हैं और कार्यकर्ता ही हमारी मजबूती हैं। इस दौरान विधायक, ब्लॉक प्रमुख, प्रतिनिधि समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

55 minutes ago

दिव्य हॉस्पिटल की लापरवाही से नवजात की मौत, इंसानियत शर्मसार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास…

1 hour ago

बसंतकालीन गन्ना बुवाई लक्ष्य हर हाल में पूरा करें: वी. के. शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि…

1 hour ago

वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जिला विधिक सेवा…

2 hours ago

मऊ कोषागार में वित्तीय वर्ष का शानदार समापन, 37.45 करोड़ का भुगतान कर हासिल की ‘जीरो पेंडेंसी’

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम कार्यदिवस पर मऊ कोषागार ने रिकॉर्ड…

2 hours ago

हत्या के मामले में फरार अभियुक्त पर कोर्ट की सख्ती, धारा 82 के तहत मुनादी और उद्घोषणा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान…

2 hours ago