
बदायूं(राष्ट्र की परम्परा)
बिल्सी में सम्राट अशोक की प्रतिमा का अनावरण डिप्टी सीएम के द्वारा किया गया।
प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य के आगमन पर जनपद बदायूं के बिल्सी तहसील में प्रस्तावित बीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत, डॉक्टर ओपी सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व अधिकारी, मुख्य जिला विकास अधिकारी द्वारा कार्यक्रम स्थल व अन्य स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जयजा लिया गया तथा ड्यूटी पर पुलिस कर्मियों को शख्त निर्देश दिए गए। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य और जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ हेलीपैड पहुँच कर डिप्टी सीएम का माला पहनाकर स्वागत किया गया । ततपश्चात नगर की अंबियापुर चौराहे पर स्थित सम्राट अशोक की प्रतिमा का डिप्टी सीएम द्वारा अनावरण किया गया।
इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने लोकसभा चुनाव के बारे में लोगो से सरकार के विकास कार्यो के विषय मे कहा। इस अवसर पर सोनी प्रधान जसा, अरविंद कश्यप, शिवकुमार शर्मा, रामकिशोर शाक्य, सुरेंद्र, राहुल शाक्य, दुर्वेश शाक्य, टिंकू चौहान, अवनीश कुमार, गिरीश पाल, उपाध्यक्ष भाजपा एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
