कार्तिक पूर्णिमा स्नान सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सेक्टरवार मजिस्ट्रेट की तैनाती

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के प्रबंधन व सकुशल संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने नगर क्षेत्र को 11 सेक्टर में बांट कर सेक्टरवार मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी है। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया है कि 14 नवंबर को सुबह से 15 नवंबर को स्नान पर्व की समाप्ति तक अपने सेक्टर में भ्रमण करते हुए पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।

महावीर घाट से मुक्तिधाम मार्ग तक जिला युवा कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार चौहान को, मुक्तिधाम से पीडब्ल्यूडी मार्ग तक के लोनिवि के सहायक अभियंता सुरेंद्र सिंह को, पीडब्ल्यूडी मार्ग से श्मशान घाट मार्ग तक निर्माण खंड के सहायक अभियंता संतोष सिंह, श्मशान घाट से आरती स्थल मार्ग तक जल निगम के सहायक अभियंता संतोष चौधरी, तट क्षेत्र में लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अनिल मिश्रा, महिला पंडाल में उद्यान अधिकारी अलका श्रीवास्तव, पुरुष पंडाल में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य विकास कुमार, कार्तिक मेला क्षेत्र में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता अभिषेक राय को, सांस्कृतिक स्थल पर जिला प्रोबेशन अधिकारी मुमताज अहमद, वीआईपी स्थल पर जल निगम के सहायक अभियंता रवि चौहान को तथा मीडिया स्थल पर अपर जिला सूचना अधिकारी रवि जायसवाल को तैनात किया गया है। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी व मुख्य राजस्व अधिकारी को निर्देश दिया है कि सभी सेक्टर प्रभारियों से समन्वय स्थापित कर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

कार्तिक पूर्णिमा मुख्य स्नान पर्व पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा नदी में स्नान करने आते हैं और महर्षि भृगु एवं बालेश्वर मंदिर में दर्शन पूजन करते हैं। इस दिन मुख्य रूप से श्रीरामपुर घाट एवं महावीर घाट पर श्रद्धालु स्नान करते हैं। इसके बाद मीना बाजार का आनंद लेते हैं। इस ऐतिहासिक मौके पर होने वाली भीड़ को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

1 day ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

1 day ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

1 day ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

1 day ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

1 day ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

1 day ago