Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया के युवक की वाराणसी में मौत

देवरिया के युवक की वाराणसी में मौत

वाराणसी के अस्सी घाट पर नहाते समय नदी में डूबने से हुई मौत

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सलेमपुर से छह युवक वाराणसी घूमने गए थे । बुधवार की सुबह अस्सी घाट से उस पार जाकर वे लोग स्नान कर रहे थे। इसी दाैरान दो युवक डूबने लगे, जिसमें एक को बचा लिया गया। वहीं, दूसरे की माैत हो गई।

बुधवार सुबह लगभग 7:10 बजे छह दोस्तों के ग्रुप में से एक दोस्त नहाते समय अस्सी घाट के सामने उस पार गंगा नदी में डूब गया है। उसकी पहचान 17 वर्षीय श्रेयांश सिंह पुत्र रणजीत सिंह, थाना सलेमपुर जिला देवरिया के रूप में हुई। वह अपने छह दोस्तों के साथ सलेमुर से गंगा नदी में नहाने और वाराणसी घूमने गया था

सोमवार की सुबह अस्सी घाट के उस पार सभी दोस्त गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। इस दौरान दो दोस्त श्रेयांश सिंह पुत्र रणजीत सिंह और अभिराज पासवान पुत्र लल्लन पासवान गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे गए।

वाराणसी दशाश्वमेध जल पुलिस टीम को किसी ने इनके डूबने की सूचना दी सूचना पर पहुंची टीम ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों (सनी, अजय और राकेश) की मदद से तत्परता दिखाते हुए अभिराज पासवान को बचा लिया। और वहीं, श्रेयांश सिंह नहीं बच पाया। बेहोशी की हालत में उसको रामनगर अस्पताल भेजा गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
जल पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को फोन से दे दी है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments