Tuesday, March 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया के एफएफपीओ ने दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय मेला में लगाया...

देवरिया के एफएफपीओ ने दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय मेला में लगाया स्टॉल

उत्कृष्ट गुणवत्ता के जैविक उत्पाद से किसानों को किया जागरूक

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम सीरी इंस्टीट्यूशन एरिया हौज खास नई दिल्ली( एनसीडीसी )के भवन में मंगलवार को कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) का तीन दिवसीय मेला का शुभारंभ आशिष कुमार भूटानी के कर कमलों द्वारा किया गया। इस मेले में देश के विभिन्न राज्यों से आए एफपीओ ने अपने गुणवत्ता के प्रोडक्ट्स को स्टाल लगाया , जिसमे जैविक उत्पाद को सीधे किसानों तक पहुंचाने के लिए जागरूक करते हुए विक्रय भी किया। लोगों ने अपने आवश्यकता के प्रोडक्ट्स की खरीददारी भी किया। इस अवसर पर बरहज के एफपीओ मत्स्यजीवी फीस फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ने भी अपना स्टॉल लगाया। कम्पनी के डायरेक्टर गजानंद मौर्य ने ड्राई फीस, आचार आदि प्रोडक्ट्स का प्रचार प्रसार करते हुए विक्रय किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments