देवरिया पुलिस का “मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान” सफल 482 लोगों और 268 वाहनों की हुई चेकिंग

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के नेतृत्व में देवरिया जनपद में मंगलवार की सुबह 05:00 बजे से 08:00 बजे तक विशेष “मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान” चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर उनमें सुरक्षा का भरोसा दिलाना और विधिविरुद्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाना रहा।अभियान के दौरान जिले के सभी थानों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में पार्कों, सड़कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों से बातचीत की गई, उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की गई।पुलिस की यह पहल सामुदायिक सहभागिता को बढ़ाने, छोटे-मोटे विवादों को मौके पर ही सुलझाने और ‘मित्र पुलिसिंग’ की भावना को मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी कार्रवाई की, जिनमें शामिल हैं:चोरी की आशंका वाले वाहनों की तलाशी,तीन सवारी व नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर कार्रवाई ,मोडिफाइड साइलेंसर व तेज आवाज वाले वाहनों पर जुर्माना,महिलाओं और बच्चियों से छेड़खानी करने वालों के खिलाफ सख्त कदम,अवैध असलहा और मादक पदार्थों की धरपकड़ा।जनपद भर में कुल 23 स्थानों पर अभियान चलाया गया, जिसमें 482 व्यक्तियों और 268 वाहनों की जांच की गई। कुछ जनसामान्य ने पुलिस की इस पहल की प्रशंसा करते हुए मॉर्निंग वॉक के दौरान स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस करने की बात कही। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि इस तरह के अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहें ताकि जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सके

Editor CP pandey

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

5 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

6 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

6 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

6 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

6 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

6 hours ago