देवरिया पुलिस का ‘मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान’ सफलतापूर्वक संपन्न, आमजन को सुरक्षा का दिया भरोसा

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा )
जनपद देवरिया में पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन मे प्रातः 05:00 बजे से 08:00 बजे तक “मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान” चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर उनमें सुरक्षा और विश्वास की भावना को प्रबल करना रहा।

अभियान के दौरान जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में थानाध्यक्षों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं गतिविधियों की गहनता से चेकिंग की गई। इस दौरान अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही मोटरसाइकिलों में मोडिफाइड साइलेंसर, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन, तीन सवारी, तेज आवाज में बज रहे लाउडस्पीकर व महिलाओं-बच्चियों पर फब्तियां कसने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियान के प्रमुख बिंदु निम्नलिखित रहे।मॉर्निंग वॉक के दौरान आमजन से संवाद कर सुरक्षा भावना को बढ़ाना संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की तलाशी व पूछताछ ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई,अवैध असलहा व मादक पदार्थों की धरपकड़,छोटे-मोटे विवादों को मौके पर ही सामुदायिक स्तर पर सुलझाना,जनसामान्य ने देवरिया पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए अभियान को सराहनीय बताया और मॉर्निंग वॉक के दौरान बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए संतोष प्रकट किया।

थानावार चेकिंग जनपद में कुल 23 स्थानों पर चेकिंग की गई, जिसमें 288 व्यक्तियों व 456 वाहनों की गहनता से जांच-पड़ताल की गई।

कार्रवाई: कोतवाली: 36 व्यक्ति, 28 वाहन ,तरकुलवा: 35 व्यक्ति, 11 वाहन,बघौचघाट: 32 व्यक्ति, 20 वाहन,महुआडीह: 22 व्यक्ति, 15 वाहन,गौरीबाजार: 32 व्यक्ति, 22 वाहन,लार, खुखुन्दू, भटनी, खामपार, श्रीरामपुर, बरहज, मईल सहित अन्य थानों ने भी सक्रियता से भाग लिया।
पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने बताया कि जनसामान्य की सुरक्षा, शांति और विश्वास पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस प्रकार के अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

Editor CP pandey

Recent Posts

लोकतंत्र में राजनीति: समाज सेवा का सर्वोच्च माध्यम या सत्ता का खेल?

लेखक: चंद्रकांत सी. पूजारी, गुजरात लोकतंत्र में राजनीति को समाज सेवा का सर्वोच्च माध्यम माना…

43 minutes ago

सुबह-सुबह पुलिस का विशेष अभियान, संदिग्धों की चेकिंग से लेकर छात्राओं की जागरूकता तक

गुड मॉर्निंग देवरिया: सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी पुलिस, बुजुर्गों से संवाद और बालिकाओं को सुरक्षा…

3 hours ago

माता रेणुका से लेकर कर्ण के श्राप तक, परशुराम के जीवन के ये प्रसंग हैं अद्भुत

परशुराम अंश: जन्म से चिरंजीवी होने तक की अद्भुत पौराणिक गाथा लेखक: पंडित सुधीर तिवारी…

3 hours ago

बंगाल की खाड़ी का असर: झारखंड में दो दिन बरसेंगे बादल, येलो अलर्ट जारी

बदला मौसम का मिजाज, 11 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात रांची (राष्ट्र की परम्परा…

3 hours ago

मुजफ्फरपुर में सनसनी: सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध मौत, पटना से पहुंची FSL टीम

झाड़ियों से मिला सुरक्षा गार्ड का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर (राष्ट्र…

3 hours ago

मासूम से दुष्कर्म के आरोपी पर कार्रवाई के बीच बुलडोजर एक्शन, डीएम ने साफ किया पूरा मामला

लखीमपुर खीरी (राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही क्षेत्र में…

4 hours ago