“पंचायत” वेब सीरीज़ जैसा दृश्य: विधायक और पंचायत सचिव के बीच विवाद, वायरल ऑडियो ने मचाई हलचल

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)
लोकप्रिय वेब सीरीज़ “पंचायत” के एक दृश्य की तरह बिहार में एक असली घटनाक्रम ने न केवल प्रशासकीय व्यवस्था की पोल खोल दी, बल्कि राजनैतिक शिष्टाचार पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मनेर विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक भाई वीरेंद्र और एक पंचायत सचिव के बीच टेलीफोन पर हुई तीखी बहस का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

विवाद की शुरुआत तब हुई जब विधायक ने रिंकी देवी नामक एक महिला के मृत्यु प्रमाण पत्र की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए संबंधित पंचायत सचिव को कॉल किया। बातचीत के दौरान जब सचिव विधायक को पहचान नहीं पाया, तो मामला गरमा गया। ऑडियो क्लिप में स्पष्ट रूप से सुना जा सकता है कि विधायक भाई वीरेंद्र सचिव को जूते से मारने की धमकी देते हैं और उसे “तमीज सिखाने” की बात कहते हैं।

ऑडियो में सचिव शांत स्वर में जवाब देते हुए कहते हैं कि वह विधायक को पहचान नहीं पाए थे, इस पर विधायक भड़क उठते हैं और बात गाली-गलौज तक पहुँच जाती है। यह बातचीत अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है, जिस पर आम जनता से लेकर राजनीतिक विश्लेषक तक प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
इस घटना के बाद विपक्षी दलों ने राजद विधायक पर सत्ता के दुरुपयोग और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर लोग इस पूरे प्रकरण की तुलना पंचायत वेब सीरीज़ के उस दृश्य से कर रहे हैं, जिसमें एक विधायक ग्राम सचिव से नाराज होकर अपमानजनक व्यवहार करता है।
मामले पर अब तक विधायक भाई वीरेंद्र की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, वे इस बात से नाराज थे कि एक पंचायत सचिव ने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी की।
स्थानीय प्रशासन इस वायरल ऑडियो की सत्यता की जाँच में जुटा है। पंचायत सचिवों की यूनियन ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि सचिव को धमकी देना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और इस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Editor CP pandey

Recent Posts

लोकतंत्र में राजनीति: समाज सेवा का सर्वोच्च माध्यम या सत्ता का खेल?

लेखक: चंद्रकांत सी. पूजारी, गुजरात लोकतंत्र में राजनीति को समाज सेवा का सर्वोच्च माध्यम माना…

1 hour ago

सुबह-सुबह पुलिस का विशेष अभियान, संदिग्धों की चेकिंग से लेकर छात्राओं की जागरूकता तक

गुड मॉर्निंग देवरिया: सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी पुलिस, बुजुर्गों से संवाद और बालिकाओं को सुरक्षा…

3 hours ago

माता रेणुका से लेकर कर्ण के श्राप तक, परशुराम के जीवन के ये प्रसंग हैं अद्भुत

परशुराम अंश: जन्म से चिरंजीवी होने तक की अद्भुत पौराणिक गाथा लेखक: पंडित सुधीर तिवारी…

4 hours ago

बंगाल की खाड़ी का असर: झारखंड में दो दिन बरसेंगे बादल, येलो अलर्ट जारी

बदला मौसम का मिजाज, 11 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात रांची (राष्ट्र की परम्परा…

4 hours ago

मुजफ्फरपुर में सनसनी: सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध मौत, पटना से पहुंची FSL टीम

झाड़ियों से मिला सुरक्षा गार्ड का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर (राष्ट्र…

4 hours ago

मासूम से दुष्कर्म के आरोपी पर कार्रवाई के बीच बुलडोजर एक्शन, डीएम ने साफ किया पूरा मामला

लखीमपुर खीरी (राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही क्षेत्र में…

4 hours ago