Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया पुलिस का मिशन शक्ति अभियान जारी, महिला सुरक्षा को लेकर किया...

देवरिया पुलिस का मिशन शक्ति अभियान जारी, महिला सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूकता कार्यक्रम


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के तहत देवरिया जनपद में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया।पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों की एण्टी रोमियो टीमों और ‘शक्ति दीदी’ महिला आरक्षियों द्वारा यह अभियान संचालित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत थाना भलुअनी की ‘शक्ति दीदी’ महिला आरक्षी प्रियंका पाण्डेय ने क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया। इसी प्रकार थाना मईल की ‘शक्ति दीदी’ महिला आरक्षी ज्योति सिंह ने कस्बा व बाजार क्षेत्रों में महिलाओं व छात्राओं से संवाद कर उन्हें आत्मरक्षा व सरकारी सहायता सेवाओं के बारे में बताया।जागरूकता अभियान के दौरान महिलाओं को डॉयल-112, हेल्पलाइन-181, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
अभियान के तहत एण्टी रोमियो टीमों ने सार्वजनिक स्थलों, बाजारों और धार्मिक स्थलों पर जाकर टेम्पलेट वितरित किए और महिलाओं से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें अपने अधिकारों और उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया।
देवरिया पुलिस की यह पहलवो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है, जिससे समाज में सुरक्षा का माहौल सुदृढ़ होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments