देवरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6.200 किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद देवरिया में अपराध नियंत्रण और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो अभियुक्तों को 06 किलोग्राम 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस टीम ने विगत रात्रि संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुरवा चौराहे से आगे दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
बिट्टू यादव, पुत्र कपिल देव यादव, निवासी तमकुआँ, थाना धनहा, जनपद पश्चिमी चम्पारण (बिहार)मनीष कुमार, पुत्र केदार राम, निवासी तमकुआँ, थाना धनहा, जनपद पश्चिमी चम्पारण (बिहार)पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से कुल 06 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 1216/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि गांजे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-सा नेटवर्क सक्रिय है।
इस सफल कार्रवाई में थाना कोतवाली की टीम, जिसमें उपनिरीक्षक अविनाश मौर्य, उपनिरीक्षक आशीष राय सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे, की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि आगे भी मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

6 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

6 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

7 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

7 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

8 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

9 hours ago