देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले की कचहरी परिसर आज पूरी तरह से संगीनों के साये में मुस्तैद है,कल लार थानाध्यक्ष और दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं से विवाद हो गया,बातचीत का दौरान गर्मी इतनी बढ़ी की जिले के पुलिस कप्तान को आकर मामला शान्त करना पड़ा, अधिवक्ताओं के गहरी नाराजगी को पुलिस कप्तान संकल्प शर्मा ने बहुत ही सूझबूझ के साथ शान्त कर दिए।
जिससे कि मामला बड़ा रूप लेते लेते टल गया।
आज सुबह से ही दीवानी न्यायालय के सामने रोड कचहरी चौराहे से ही भारी पुलिस बल के साथ सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने किसी तरह का विवाद न हो इसलिए मोर्चा सम्भाले रखे हुए थे,तभी देवरिया जेल से बंदियों को लेकर 2 पुलिस ट्रक देवरिया न्यायालय में पेशी कराने हेतू बढ़ने लगा,मौके की नजाकत को भांपते हुए सीओ सिटी सैकड़ों पुलिसकर्मियों के साथ बंदियो से भरी वाहनो के आगे आगे चलते हुए न्यायालय परिसर में पहुचाया।वहीं इतनी संख्या में पुलिस बल देखकर न्यायालय में आए लोग तरह तरह की चर्चा करते नजर आए।
बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…
30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…