देवरिया/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया ज़िले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के गौर कोठी बाबू टोला गांव में एक महिला और उसके बेटे ने अपने ही देवर को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीड़ित युवक जमीन पर गिरा हुआ है और उसकी भाभी और भतीजा मिलकर उसे लाठी-डंडों से मार रहे हैं। पिटाई इतनी क्रूर थी कि युवक बुरी तरह घायल हो गया।
घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और किसी तरह युवक को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया है और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बरियारपुर थाने के अधिकारी मामले की तह तक जा रहे हैं ताकि इस घटना के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा सके और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। यह घटना परिवारिक रिश्तों में बढ़ती हिंसा को दर्शाती है, जिसकी वजह से इलाके में तनाव का माहौल है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…
निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…
एक जैसे अपराधों की कड़ियों को जोड़ने के लिए क्राइम एनालिसिस टीम’ का गठन गोरखपुर(राष्ट्र…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण…