Monday, March 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: खंड शिक्षा अधिकारी ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण

देवरिया: खंड शिक्षा अधिकारी ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वार्षिक परीक्षाओं के दौरान सदर के खंड शिक्षा अधिकारी Dev Muni Verma ने कई परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालयों में चल रही परीक्षा व्यवस्था और बच्चों के शैक्षणिक स्तर का जायजा लिया।

छात्रों से पूछे सामान्य ज्ञान और भाषा से जुड़े प्रश्न

निरीक्षण के क्रम में बीईओ कमपोजिट विद्यालय असना पहुंचे, जहां कक्षा 4 के छात्रों की मौखिक परीक्षा चल रही थी। खंड शिक्षा अधिकारी ने स्वयं कई छात्रों से कविता, पर्यायवाची, विलोम शब्द और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे। इसके अलावा उन्होंने बच्चों से उत्तर प्रदेश के जिलों के नाम और देश के विभिन्न राज्यों की राजधानियों के बारे में भी जानकारी ली।

छात्रों के संतोषजनक उत्तरों से बीईओ संतुष्ट नजर आए। इस दौरान विद्यालय में प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र नाथ चौबे, शिक्षक अनिल यादव, आशुतोष कुमार सहित अन्य शिक्षक और शिक्षा मित्र उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – भक्ति और आस्था की गूंज के बीच पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य शुभारंभ

कई विद्यालयों का किया निरीक्षण

खंड शिक्षा अधिकारी ने सदर ब्लॉक के कई अन्य प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का भी दौरा किया। पहले दिन उन्होंने मुजहना, धोवी छापर, पकड़ी खास, दुलहू, असना और भैसहां सहित दर्जनों विद्यालयों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान छात्रों को अनुशासित तरीके से परीक्षा देते देखकर बीईओ ने संतोष जताया और विद्यालयों की व्यवस्था की सराहना की।

नकल विहीन परीक्षा के दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षकों को परीक्षा व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बताया गया कि सदर ब्लॉक में कुल 97 प्राथमिक विद्यालय, 25 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 46 कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इन सभी विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं, जो 20 मार्च तक चलेंगी।

ये भी पढ़े- संत कबीर नगर: डीसीएम-कार की टक्कर में दो की मौत, दो की हालत गंभीर

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments