बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के लबकनी ईश्वर ग्राम सभा में शिव प्रतिमा स्थापना के उपलक्ष्य में मंगलवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया।
कलश यात्रा का शुभारंभ गांव से हुआ, जिसके बाद श्रद्धालु कपरवार स्थित सरयू तट पहुंचे। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में पवित्र जल भरा गया। जल भरने के पश्चात श्रद्धालु हाथी, घोड़ा, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक बाजों के साथ जयकारे लगाते हुए गांव लौटे।
यात्रा के दौरान “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था।
कार्यक्रम में कथा वाचक आचार्य पंडित सूर्य नारायण शुक्ल ने धार्मिक कथा एवं प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा का वर्णन किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह तथा शाश्वत सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजन को सफल बनाने में सुधीर यादव, ज्ञानेंद्र यादव, सूरज यादव, सूरज गोंड, अभिषेक गोंड, सुदामा पासवान, खिलाड़ी यादव, जोगिंदर यादव और कन्हैया यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी और धार्मिक उत्साह के बीच संपन्न हुई इस कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।
