Wednesday, February 4, 2026
Homeनई दिल्लीदिल्ली में घना कोहरा बरकरार, अधिकतम तापमान 22.5°C, AQI ‘खराब’ श्रेणी में

दिल्ली में घना कोहरा बरकरार, अधिकतम तापमान 22.5°C, AQI ‘खराब’ श्रेणी में

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में मंगलवार (3 फरवरी) को दिनभर घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार (4 फरवरी) के लिए भी घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, वायु गुणवत्ता लगातार खराब श्रेणी में बनी हुई है।

IMD के अनुसार, दिल्ली के आधार केंद्र सफदरजंग वेधशाला पर न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण ठंड का अहसास बना रहा, जबकि दृश्यता में भी भारी गिरावट देखी गई।

केंद्रवार तापमान का हाल

केंद्रवार आंकड़ों के मुताबिक, पालम में अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
लोदी रोड पर अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री और न्यूनतम 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रिज स्टेशन में अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री और न्यूनतम 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
आयानगर में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
पिछले 24 घंटों के दौरान किसी भी स्टेशन पर बारिश दर्ज नहीं की गई।

सुबह 100 मीटर तक सिमटी दृश्यता

मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार सुबह पालम और सफदरजंग दोनों क्षेत्रों में दृश्यता घटकर महज 100 मीटर रह गई थी। बुधवार के लिए आईएमडी ने न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है, साथ ही घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़े – उत्तर भारत में डबल पश्चिमी विक्षोभ का असर, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड

वायु गुणवत्ता बनी चिंता का कारण

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली का 24 घंटे का औसत AQI 272 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

समीर ऐप के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी में वायु गुणवत्ता असमान रही। 16 निगरानी केंद्रों पर AQI ‘खराब’, 16 पर ‘बहुत खराब’ और सात केंद्रों पर शाम के समय ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

CPCB के मानकों के अनुसार,

• 0–50: अच्छा
• 51–100: संतोषजनक
• 101–200: मध्यम
• 201–300: खराब
• 301–400: बहुत खराब
• 401–500: गंभीर

5–6 फरवरी के बीच सुधर सकता है AQI

वायु गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के अनुसार, बुधवार को भी वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रहने का अनुमान है। हालांकि, 5 से 6 फरवरी के बीच AQI में सुधार होने और इसके ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंचने की संभावना जताई गई है।
मंगलवार सुबह नौ बजे शहर का AQI 256 दर्ज किया गया था। स्टेशनवार आंकड़ों के अनुसार, 19 स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता ‘खराब’, 10 पर ‘अत्यंत खराब’ और 10 पर ‘मध्यम’ श्रेणी में रही।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2025/12/?m=1#google_vignette

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments