संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड सेमरियावां के गांव हुजुरा-सुहावां सहित क्षेत्र के दर्जनों गांवों को सेमरियावां से टेमा मार्ग से जोड़ने वाला चिउटना हरिजन बस्ती से भुवनडांड़ माइनर के बगल हुजुरा सुहावां को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग दशकों से बदहाली का दंश झेल रहा है। परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन से सड़क निर्माण कराये जाने की मांग की है।
ज्ञात हो कि सेमरियावां क्षेत्र के गांव हुजुरा सुहावां सहित दर्जनों गांवों को सेमरियावां से टेमा मार्ग से जोड़ने वाला चिउटना हरिजन बस्ती से भुवनडांड़ माइनर के बगल से हुजुरा-सुहावां को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग दशकों से बदहाली का दंश झेल रहा है। जिससे परेशान ग्रामीण राम चन्द्र, मु0 रऊफ, मुजीबल्लाह, गोविन्द चौधरी, दीपक चौधरी, मु. खालिद, बुद्धिराम चौधरी, जवाहिर चौधरी, राम जियावन, बसंत आदि ने प्रदर्शन करते हुए बताया कि लगभग 13 वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत द्वारा खड़ंजा लगाया गया था। जो कि अब पूरी तरह गड्डों में तब्दील हो चुका है। इस सड़क से प्रतिदिन दर्जनों गांवों के लोग आते जाते हैं। सड़क पर गड्डों के कारण लोग आए दिन लोग चोटहिल होते रहते हैं। इस सड़क को लेकर जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क बनवाने की मांग की है।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…
फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…
ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…
74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…
एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…