एशिया का सबसे बड़ा एथनाल प्लांट बनकर तैयार

बालपुर गोंडा।(राष्ट्र की परम्परा) जिले के मैजापुर में एशिया का सबसे बड़ा एथनाल प्लान्ट बनकर तैयार हो गया है। अक्टूबर में इस प्लांट का उद्घाटन होने के बाद चालू कर दिया जायेगा।

मैजापुर चीनी मिल परिसर में बने इस प्लांट में प्रतिदिन करीब 343 लीटर एथनाल तैयार किया जायेगा।इससे बाहरी देशों से आयात होने वाले पेट्रोलियम पर निर्भरता कम हो जायेगी। यह देश को पेट्रोलियम के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में बड़ा सहायक कदम साबित होगा। यह देश में पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में कमी लाने में सहायक होगा।

नवंबर 2021 में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 450 करोड़ से बनने वाले इस एथनाल प्लांट का शिलान्यास किया था। इस दौरान सीएम योगी ने उम्मीद जताई थी कि एथनाल उत्पादन के मामले में यह प्लांट गोंडा के साथ यूपी को भी महत्वपूर्ण स्थान दिलायेगा। अब वह बहुप्रतीक्षित समय बहुत नजदीक आ गया है कि जब गोंडा में बने एथनाल का इस्तेमाल न केवल देश में होगा बल्कि दुनिया के अनेक देशों को निर्यात किया जा सकेगा।

पेट्रोल इस समय करीब 100 रुपये प्रति लीटर मूल्य में बिक रहा है जबकि एथनाल की कीमत कारण 58 रुपये प्रति लीटर बताई जा रही है सामान्यतया यह एथनाल का मार्केट में थोक भाव चल रहा है। सामान्य मार्केट में इसकी खुदरा कीमत 60 से 65 रुपये लीटर हो सकती है।

मैजापुर चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक सन्दीप अग्रवाल ने बताया कि एथनाल प्लांट का निर्माण अन्तिम चरण में पहुँच गया है।आगामी अक्टूबर माह में इसका उद्घाटन कराकर संचालन शुरू करा दिया जायेगा। कमर्शियल हेड गिरिजेश लाल श्रीवास्तव ने बताया कि एथनाल प्लांट का निर्माण युद्धस्तर कराया जा रहा है।

संवाददाता – गोविन्द मौर्य

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

3 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

4 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

5 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

6 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

6 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

7 hours ago