परदादी की गोद में सो रहा मासूम चोरी, तलाश में जुटी पुलिस व परिजन

मुंगराबादशाहपुर । जौनपुर (राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय थाना क्षेत्र के (लौंह) पंडित का पूरा गांव में बीती रात परदादी के गोद में सो रहा मासूम चोरी हो गया। परिजनो ने पुलिस को सूचित किया और मौके पर पहुंची पुलिस रातभर बच्चे की तलाश में जुटी रही रहे किंतु कोई सुराग नहीं लगा।
बताते हैं कि उक्त गांव निवासी राहुल पांडेय का 11 माह का मासूम सत्यम को लेकर परदादी प्रेमा देवी घर के ओसार में सोई हुई थी। परिवार के अन्य सदस्य घर के अंदर सो रहे थे।
बताया जा रहा है बीती रात करीब बारह बजे के बाद एक अज्ञात व्यक्ति पहुंचा और दादी के गोद में सो रहे बच्चे को उठाकर ले भागा।वह बच्चे को गोद से उठा रहा था तभी परदादी की नींद खुल गई तुरंत वह चीखने चिल्लाने लगी आवाज सुनकर घर में सो रहे परिवार के लोग एवं पड़ोसी एकत्र हो गए। परिवार वाले पुलिस को सूचित किया एवं बच्चे की तलाश में जुट गए।थोड़ी देर बाद पुलिस भी पहुंच गई रात भर बच्चे की तलाश किया लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला।किसी अनहोनी की आशंका से परिवार के लोग डरे सहमे हुए हैं और बच्चे की तलाश में जुटे हुए हैं। बच्चे की मां का रो रो कर बुरा हाल है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

KGMU धर्मांतरण-यौन शोषण मामले में नया खुलासा!

Ai निर्मित STF रिपोर्ट में 19 युवतियों से दुष्कर्म के दावे का जिक्र, कई डॉक्टर…

43 minutes ago

सोहगीबरवां के जंगलों में शुरू हुई जंगल सफारी, पर्यटकों को मिलेगा वन्यजीवों के दीदार का मौका

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सोहगीबरवां वन्यजीव अभयारण्य में पर्यटन सत्र 2026-27 का रविवार को विधिवत…

59 minutes ago

क्रेटा कार में छिपाकर ले जा रहे थे 648 बोतल रम, तीन तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत- नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी का बड़ा मामला सामने…

1 hour ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन!

फोटो X राहुल गांधी का बड़ा हमला, अखिलेश बोले- लोकतंत्र का हल्दीघाटी बना मैदान नई…

1 hour ago

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पांच घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

प्रेमी से विवाह कराने की मांग पर अड़ी रही युवती, पुलिस और परिजनों के समझाने…

1 hour ago