हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में बीते नौ दिन पहले हुई मारपीट में घायल युवक की मौत के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नही होने से नाराज परिवार और गांव के लोगों ने शुक्रवार को एसपी आफिस पर विरोध प्रदर्शन करते हुए, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक से मिलकर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है।पीडित परिवार ने अपर पुलिस अधीक्षक से मिलकर थाने की पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि, मुख्य आरोपी रामनिवास पाल पेशे से वकील और दबंग किस्म का व्यक्ति है, बीते 21 जूलाई को मेरे घर पर नौ लोगों के साथ लाठी डंडा लेकर आया और बिना बात के ही अजय और उसके भाई बृजेश पर धावा बोलकर गाली देते हुए लाठी डंडे से मारने पीटने लगा। इस घटना में दोनों भाइयों को काफी चोटें आई है। जब आसपास के लोग एकत्र हुए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मां उर्मिला देवी की तहरीर पर रामनिवास पाल, संदीप पाल, प्रदीप पाल, अमित पाल, शशि पाल, बच्चन पाल, अखिलेश पाल, नागेंद्र पाल और गुड्डू पाल सहित नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था, जिसमें दो लोगों की अभी तक गिरफ्तारी हुई है, जबकि अन्य सात नामजद आरोपि अभी भी फरार है।और लगातार परिवार को धमकी दे रहे है। अपर पुलिस अधीक्षक ने परिवार को अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

12 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

23 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

23 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago