लोकतंत्र सेनानी चौधरी इरशाद अहमद गद्दी ने अपर आयुक्त जेपी गुप्ता को सौंपा ज्ञापन

उतरौला ,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)
लोकतंत्र सेनानी चौधरी इरशाद अहमद गद्दी ने मंडल आयुक्त देवीपाटन मंडल को संबोधित ज्ञापन अपर आयुक्त जेपी गुप्ता को सौंप कर तहसील क्षेत्र ग्राम पेड़रिया में नवनिर्मित राजकीय इण्टर कॉलेज भवन को माध्यमिक शिक्षा विभाग को हस्तांतरित कर शैक्षिक संचालन कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा है कि अति पिछड़े तहसील उतरौला के ग्राम पंचायत पेड़रिया में प्रदेश सरकार के द्वारा विगत एक दशक पूर्व वर्ष 2013-14 में लगभग 3.5 करोड़ की लागत से एक राजकीय इण्टरमीडिएट कालेज स्वीकृत किया गया था। कालेज निर्माण कार्य का ठेका कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को आवंटित हुआ था। विविध कारणों से निर्माण कार्य वर्ष 2016-17 से रुक गया था। निर्माण कार्य पूर्ण कराए जाने को लेकर लगातार ज्ञापन देने एवं वर्ष 2022 में तत्कालीन जिलाधिकारी डाक्टर महेन्द्र कुमार के अथक प्रयासों के बाद वर्ष 2022- 23 से कार्यदायी संस्था सीएनडीएस द्वारा पुनः निर्माण का कार्य किया जाने लगा। निर्माण कार्य पूर्ण होने की तिथि जनवरी 2024 निर्धारित थी। निर्माण कार्य लगभग शत प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। नवनिर्मित भवन अभी माध्यमिक शिक्षा विभाग को हस्तांतरित नहीं हो सका है। जिससे वर्तमान शैक्षिक सत्र 2024-25 में कालेज संचालन पर पानी फिर गया है।
कालेज भवन को माध्यमिक शिक्षा विभाग को हैंड ओवर कराकर वर्तमान शैक्षिक सत्र 2024-25 में शैक्षिक संचालन प्रारम्भ कराए जाने की मांग की है।

rkpnews@desk

Recent Posts

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

4 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

5 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

5 hours ago

10 साल बाद JTET का इंतजार: 11 अक्टूबर की संभावित तारीख पर संकट, अब JAC के फैसले का इंतजार

11 अक्टूबर को परीक्षा पर संशय, 4.5 लाख अभ्यर्थियों को JAC की आधिकारिक तारीख का…

5 hours ago

बंदरों के आतंक से बच्चे स्कूल जाने से डर रहे, दर्जनों को कर चुके घायल

एक बंदर पकड़कर ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा, दूसरे को पकड़ने की मांग बहराइच…

5 hours ago

जंगल में छिपे हथियारों तक पहुंची पुलिस, मालती मुर्मू के इशारे पर हथियारों का जखीरा मिला

Ai निर्मित फोटो सांकेतिक चाकुलिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर इलाके से…

5 hours ago