Friday, February 13, 2026
Homeमहाराष्ट्रफिल्म चंदू चैंपियन को टैक्स फ्री करने की मांग

फिल्म चंदू चैंपियन को टैक्स फ्री करने की मांग

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)
महाराष्ट्र भाजपा नेता अर्जुन गुप्ता ने केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर फिल्म चन्दू चैम्पियन को टैक्स फ्री करने की मांग की है।
14 जून को पुरे देश में रिलीज़ फिल्म चन्दू चैम्पियन स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित फिल्म बनाई गई है। महाराष्ट्र के गाँव से एक स्कूली छात्र बड़ा होकर अर्जुन पुरस्कार पाने के लिए संघर्ष करता है। और बाद में केन्द्र सरकार उसकी खोज करके राष्ट्रपति द्वारा पदमश्री पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है।
भाजपा नेता अर्जुन गुप्ता ने माननीय मंत्री से निवेदन किया है इस फिल्म को टैक्स फ्री करके स्पेशल शो के द्वारा स्कूलों व कालेजों में दिखाया जाये। इस फिल्म से देश के स्कूली बच्चे व कालेज के छात्रों को अच्छा संदेश दिया जा सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments